‘Fateh’ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, Sonu Sood का खूंखार अवतार देख उड़ जाएंगे होश

Summary :

फिल्म ‘Fateh’ का टीजर रिलीज, Sonu Sood का नया अवतार देख चौंक जाएंगे आप

सोनू सूद की फिल्म ‘फ़तेह’ का मोस्ट अवेटेज टीज़र फाइनली रिलीज़ हो गया है. फिल्म का टीजर बेहद दमदार है इसी के साथ एक्टर-डायरेक्टर एक रोमांचक एक्शन से भरपूर फिल्म के साथ दर्शकों के होश उड़ाने आ गए हैं. फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म के धांसू टीजर के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी आउट कर दी गई है.

‘फ़तेह’ का धांसू टीजर हुआ जारी

सोनू सूद काफी टाइम बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार एक्शन करते दिखेंगे. दरअसल एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फ़तेह’ में एक्शन अवतार में नजर आएंगें. मेकर्स ने आज इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है जो कि काफी दमदार है. टीजर ने ये क्लियर कर दिया है कि ‘फ़तेह’ में एक्शन की फुल डोज मिलने के साथ ही ये प्लानिंग-प्लॉटिंग,साजिश और ड्रामे से भरी होगी. फिल्म के टीजर को जारी करते हुए सोनू सूद ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कैप्शन मे लिखा है, “ किरदार ईमानदार रखना जनाजा शानदार निकलेगा.”

क्या है ‘फ़तेह’ की कहानी

टीज़र में, सोनू सूद ने रहस्यमय अतीत वाले एक शख्स फतेह का किरदार निभाया है, जो सोचता है कि उसने अपना पुरानी जिंदगी पीछे छोड़ दी है और अब वह पंजाब में एक शांति से भरी लाइफ जीएगा. हालांकि, जब एक लड़की साइबर माफिया का निशाना बन जाती है और दिल्ली में गायब हो जाती है, तो फतेह फिर से अपने पुराने रूप में आ जाता है और पूरे साइबर माफिया नेटवर्क का खात्मा करने का बीड़ा उठा लेता है. टीजर में जैकलीन फर्नांडीज भी अपने रॉ एक्शन अवतार में गुंडों से लड़ते हुए शानदार लग रही हैं. फिल्म में विजय राज और नसीरुद्दीन शाह भी अहम रोल प्ले करते दिखेंगे.

कब रिलीज होगी ‘फ़तेह’

‘फ़तेह’ से सोनू सूद ने डायरेक्शन में डेब्यू किया है. वहीं फिल्म में पहली बार सोनू और जैकलीन की जोड़ी नजर आ रही है. ऐसे में इस एक्शन थ्रिलर के लिए फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं. इन सबके बीच मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. बता दें कि जी स्टूडियोज और शक्ति सागर प्रोडक्शन की ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।