टॉलीवुड सुपरस्टार प्रभास ‘साहो’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है और फिल्म बाहुबली के बाद उनकी लोकप्रियता के साथ साथ उनकी फैन फॉलोविंग भी बेहद जबरदस्त हो चुकी है। लेकिन बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला फैन प्रभास को थप्पड़ मारती दिख रही है।
जी हाँ ये मामला एक हवाई अड्डे का है जहाँ पर प्रभास को देखने के बाद एक महिला फैन खुद पर काबू नहीं रख पायी और प्रभास के साथ तस्वीर खिंचवाने के आग्रह किया। अभिनेता प्रभास भी उन्हें मना नहीं कर पाए और सेल्फी पोज़ देते हुए तस्वीर खिंचवाने लगे।
वायरल हो रहे वीडियो में पहले एक लड़की प्रभास की तरफ दौड़ती हुई आती है और सेल्फी क्लिक करवाती है। सेल्फी खींचने के बाद भी उस महिला प्रशंसक को विश्वास नहीं होता और इसी ख़ुशी को काबू ना रख पाने की वजह से इस महिला फैन ने ऐसी हरकत कर दी कि सबका ध्याना इनकी तरफ खिंच गया।
वीडियो में देखा जा सकता है की महिला प्रशंसक अभिनेता प्रभास के चेहरे को छूने के लिए, वह धीरे से उन्हें थप्पड़ मारती है। हालांकि, सुपरस्टार प्रभास ने अपने शांत बनाए रखा और बहुत प्यारी प्रतिक्रिया व्यक्त की जैसे कि कुछ भी नहीं हुआ और एक अन्य प्रशंसक के साथ भी पोज देने को तैयार हो गए।
आपको बात दें फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 के बाद प्रभास सिर्फ साउथ इंडिया नहीं बल्कि पूरे भारत में जाने माने चेहरे हो गए है। लेकिन इतना बड़ा स्टार बनने के बाद भी प्रभास आज भी वैसे ही है जैसे वो पहले थे , बेहद शांति और सिंपल।
देखिये विडियो :
View this post on Instagram
#Prabhas gets slapped by his female fan at #Airport. You will fall in #love #prabhasfans #Tolllywood
साउथ के प्रोजेक्ट्स के अलावा प्रभास अपने बॉलीवुड डेब्यू ‘साहो’ के लिए कमर कस रहे हैं जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी हैं। फिल्म के निर्माताओं ने श्रद्धा के जन्मदिन (3 मार्च) पर फिल्म के ‘परदे के पीछे ‘ के दृश्यों का वीडियो को जारी कर दिया है।
रिपोर्टों के अनुसार, साहो ’को, बाहुबली’ की तुलना में कहीं अधिक महंगे बजट पर बनाया जा रहा है, जो लगभग 300 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई गई थी। बीटीएस प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म के तकनीकी पहलुओं पर काफी पैसा खर्च किया गया है।
श्रद्धा और प्रभास के अलावा, फिल्म में नील नितिन मुकेश, एवलिन शर्मा, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, अरुण विजय और चंकी पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ‘साहो’ 15 अगस्त को रिलीज़ होगी


Download Android App
Download iOS App









