ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ बॉक्स ऑफिस धमाकेदार कमाई करने में लगी हुई है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ ने तीन दिन में जबरदस्त कलेक्शन किया है। 22.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 61.50 करोड़ का बिजनेस किया तो वहीं अब इसके तीसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुकी है। दो दिन में ‘फाइटर’ 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ 100 करोड़ क्लब से बस थोड़ी ही दूर है।
- ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ बॉक्स ऑफिस धमाकेदार कमाई करने में लगी हुई है
- सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ ने तीन दिन में जबरदस्त कलेक्शन किया है
फिल्म फाइटर की तीसरे दिन की कमाई
साल 2023 के बाद 2024 भी बॉलीवुड के लिए अच्छा जा रहा है। साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म ‘फाइटर‘ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ ने दो ही दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। ‘फाइटर’ की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए है। तीसरे दिन भी फिल्म जमकर कमाई करती नजर आने वाली हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ तीसरे दिन 28 करोड़ रुपये कमा सकती है। इसकी के साथ ‘फाइटर’ 100 करोड़ी होने के करीब पहुंच जाएगी। लेकिन आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं। अब देखना होगा फिल्म की कमाई के असल आंकड़े इन अनुमानित आंकड़ों से कितने अलग होते हैं।
View this post on Instagram
100 करोड़ क्लब में फिल्म फाइटर
फिल्म को हर तरफ से लगभग अच्छे रिव्यू ही मिले हैं। हालांकि, इन सबके बीच, रविवार को इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उम्मीद की जा रही हैं कि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म ‘फाइटर’ 250 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म देशभर में 4200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ये फिल्म 2D, 3D, IMAX 3D, 4DX 3D, ICE 3D और IMAX 2D जैसे वर्जन में रिलीज हुई है।
View this post on Instagram
बैंग बैंग को छोड़ा पीछे
ऋतिक रोशन की पिछली दो फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं. वॉर के जरिए ऋतिक ने लोगों का दिल जीता था. अपनी फिल्म बैंग बैंग को तीसरे दिन की कमाई के मामले में फाइटर ने पीछे छोड़ दिया है. बैंग बैंग ने रिलीज के तीसरे दिन 20.10 करोड़ का कारोबार किया था. ऋतिक और दीपिका की इस फिल्म से फैन्स को काफी उम्मीदें हैं.
View this post on Instagram
क्या है ‘फाइटर’ की कहानी?
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘फाइटर’ एक देशभक्ति फिल्म है. ये जैश-ए-मोहम्मद के पुलावामा समेत कई अटैक्स किए जाने के बाद भारतीय वायु सेना के मुंहतोड़ जवाब देने क कहानी है. फिल्म एक्शन सीक्वंस, इमोशन्स और ऋतिक-दीपिका की लव केमिस्ट्री से भरपूर है. खास बात ये भी है कि फिल्म में पायलट के हवाई स्टंट्स और सभी एक्शन सीन्स हवा में ही शूट किए गए हैं.
View this post on Instagram
‘फाइटर’ की कास्ट, ड्यूरेशन
मार्फ्लिक्स पिक्चर्स से बनी ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर के साथ अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख भी हैं। फिल्म एक नई तरह की एयर ड्रैगन्स के बारे में है, जिसे श्रीनगर घाटी में आतंकवादियों के जवाब के लिए लॉन्च किया गया है। ये एयरफोर्स कमांडोज को दी गई सच्ची श्रद्धांजली के तौर पर भी देखी जा रही है। ‘फाइटर’ का रन टाइम 2 घंटे 46 मिनट है। इसे U/A सर्टिफिकेट दिया गया है।
View this post on Instagram
चौथे दिन की एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों
‘फाइटर’ को लेकर लोगों में खासा क्रेज है. एडवांस बुकिंग में भी लोग जमकर टिकट खरीद रहे हैं. चौथे दिन की एडवांस बुकिंग के अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने अब तक 4.12 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.


Download Android App
Download iOS App



