सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत का वीकेंड के दिनों में बेहद शानदार कलेक्शन रहा था पर वीक डेज में फिल्म का कलेक्शन गिरा है। फिल्म की रिलीज़ को आठ दिन हो गए है पर फिल्म के अभी कुछ और दिन तक मजबूती से टिके रहने के आसार है।

फिल्म ने अपने पहले सात दिनों में 167.60 करोड़ कर ली थी और 8वें दिन भी फिल्म का कलेक्शन 9 करोड़ के आसपास होने की उम्मीद है। इस वीकेंड भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ है हो रही है जिसका सीधा फायदा फिल्म भारत को होगा।

उम्मीद की जा रही है की फिल्म भारत अपने दुसरे वीकेंड पर 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू लेगी। फिल्म की कमाई का कुल अनुमानित आंकड़ा 175 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है।

फिल्म ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है की ‘भारत’ ने पहले दिन यानी बुधवार को 42.30 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी और पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई 95 करोड़ से ऊपर जा चुकी थी।

आपको बता दें फिल्म भारत सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी बन चुकी है इसकी बम्पर कमाई ने फिल्म को साल 2019 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दुसरे स्थान पर खड़ा कर दिया है।

इस फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ , दिशा पटानी , जैकी श्रॉफ, सोनाली कुलकर्णी और सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में है। फिल्म को मल्टीप्लेक्स के साथ साथ सिंगल स्क्रीन थिएटरों पर भी शानदार रेस्पॉन्स मिला है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सलमान खान भारत के बाद इंशाअल्लाह’, ‘दबंग 3’, ‘किक 2’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले है और साथ ही बिग बॉस सीजन 13 को भी होस्ट करते नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



