आज बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, बोमन ईरानी और संजय मिश्रा स्टारर टोटल धमाल रिलीज़ हो गयी है और इस फिल्म ने अपने पहले दिन भी दर्शकों से काफी अच्छा रेस्पॉन्स हासिल किया है।
फिल्म धमाल (2007) और डबल धमाल (2011) की भारी सफलता के बाद, इंद्र कुमार मल्टी-स्टारर, टोटल धमाल के साथ वापस आ गए हैं। और जिस तरह से पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन रहा है कहा जा सकता है की धमाल सीरीज की ये तीसरी फिल्म भी हिट साबित होगी।
दिल, बेटा, राजा, इश्क और मस्ती जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक इन्दर कुमार ने एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन किया है, क्योंकि कुल मिलाकर फिल्म टोटल धमाल ने भारत भर में सुबह के शो में 35-40% बुकिंग हासिल की थी। इसके बाद दोपहर और शाम के शोस में भी फिल्म को भरपूर दर्शक मिले।
बॉक्स ऑफिस ट्रेड के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, टोटल धमाल ने 16-17 करोड़ रुपये की बेहतर कमाई के साथ अपने सफर की शुरुआत की है। ये कलेक्शन वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हुई फिल्म गली बॉय के 19.40 करोड़ रुपये के फर्स्ट डे नंबर पर है।
हाँ अगर नॉन हॉलिडे दिन के हिसाब से बात की जाए तो ये फिल्म अजय देवगन की सबसे ज्यादा ओपनिंग डे फिल्म बन गयी है। इससे पहले अजय की फिल्म सिंघम रिटर्न्स और गोलमाल रिटर्न्स के बाद तीसरी बेस्ट ओपनिंग फिल्म है (दोनों ने हॉलिडे पर 30+ करोड़ रुपए से ओपनिंग की)।
टोटल धमाल राजस्थान, मध्य भारत और यूपी में बहुत अच्छा बिज़नेस किया और यही उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। फिल्म समीक्षकों एक अनुसार फिल्म को सिओल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों में अच्छे रिजल्ट्स मिल रहे है।
फिल्म विश्लेषकों के अनुसार फिल्म की कहने लोगों को पसंद आ रही है और मंझे हुए कलाकारों की कॉमेडी भी दर्शकों को खूब हंसा रही है। उम्मीद की जा रही है की इस वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन शानदार रहने वाला है जो टोटल धमाल टीम को सक्सेस दिला सकता है।


Download Android App
Download iOS App









