बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में गौहर ने पिता को खोया है, जिसके बाद से वह सुर्खियों में हैं। लेकिन अब गौहर के चर्चा में आने का कारण उनको कोविड पॉजिटिव होना है। आपको बता दें कि गौहर खान को कोरोना हो गया है। लेकिन इसके बाद भी वो शूटिंग कर रही थीं, जिसके कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बीएमसी ने कोविड नियमों का पालन नही करने पर बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान पर मामला दर्ज कराया है। यह मामला मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में बीएमसी द्वारा दर्ज कराया गया है। मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने गौहर खान के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। मुंबई पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

बीएमसी के आला अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान कोविड टेस्ट के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उन्हें घर में क्वारनटाइन रहने को कहा गया था, लेकिन बीएमसी को जानकारी मिली कि वह कोविड के लिए बनाई गए नियमों का वह पालन नहीं कर रहीं हैं। इसके बाद बीएमसी की जांच में जानकारी सही मिली।

बीएमसी के अंधेरी वार्ड ऑफिस की तरफ से गौहर खान के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गौहर खान के खिलाफ मामला दर्ज होने पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि जो भी कोरोना नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, फिर चाहे कोई आम हो या खास।


Download Android App
Download iOS App



