दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने बयां किया दर्द, स्ट्रगलिंग डेज में किया गया था टॉर्चर

Summary :

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इंडस्ट्री का जाना- माना नाम है। दिव्यांका का नाम इस वक़्त टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आता है। लेकिन कामयाबी के इस मुकाम तक पहुंचने क लिए दिव्यांका ने कई मुश्किल पड़ाव को पार किया है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में उन्हें टॉर्चर किया गया था।

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इंडस्ट्री का जाना- माना नाम है। दिव्यांका का नाम इस वक़्त टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आता है। उन्हें अब देश में बच्चा- बच्चा जानता है। लेकिन कामयाबी के इस मुकाम तक पहुंचने क लिए दिव्यांका ने कई मुश्किल पड़ाव को पार किया है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में उन्हें टॉर्चर किया गया था।
दिव्यांका ने इंटरव्यू में बताया, ‘शुरुआती समय में उतार-चढ़ाव आए थे और उस समय मैं बहुत टॉर्चर भी की गई थी। पर जब मैं उस बारे में आज सोचती हूं तो बहुत थैंकफुल भी होती हूं, क्योंकि जितना भी प्रेशर मुझ पर पड़ा, जितनी भी फ्रस्टेशन से मैं गुजरी हूं, उसने मुझे आज के लिए शेप किया है। हमें अपने सारे अनुभव, अच्छे हों या बुरे, उन्हें संजोह कर रखना चाहिए क्योंकि वो कुछ लिटिल जेम होते हैं जो हमारी लाइफ को सुंदर बनाते हैं।’
दिव्यांका ने आगे बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें कुछ गलत प्रस्ताव दिए गए थे, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। दिव्यांका त्रिपाठी ने यह भी कहा कि इन प्रस्तावों को ठुकराते वक्त उन्होंने सावधानी बरती थी। कुछ पुरुष महिलाओं की छवि खराब करने का पूरा प्रयास करते हैं अगर उनका इगो हर्ट हो जाए।
दिव्यांका ने बताया कि उनकी इमेज भी ख़राब करने की कोशिश की गई थी। हालांकि यह सब उनके करियर के शुरुआती दिनों में किया गया था। दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा है, ‘सभी पुरुष इस प्रकार के नहीं है। हालांकि मेरे कुछ बुरे अनुभव है। कुछ पुरुष ऐसे हैं जो ‘ना’ नहीं सुनना चाहते। वह गलत प्रस्ताव देते हैं और अभद्र टिप्पणी करते हैं। इसके अलावा सम्मान भी चाहते हैं अगर आप उनका विरोध करते हैं या सम्मान नहीं करते तो वह आपका नाम खराब करने की कोशिश करते हैं।

Desk Team