डायरेक्टर Vivek Agnihotri की फिल्म ‘The Bengal Files’ मंडराया खतरा, दर्ज हुई FIR

Summary :

विवेक रंजन अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म The Bengal Files रिलीज से पहले ही सुर्खियों और विवादों में आ गई है। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया, जिसमें भारत-पाकिस्तान बंटवारे और 1946 के दंगों के दौरान दिखाने की कोशिश की गई है। लेकिन फिल्म में महान स्वतंत्रता सेनानी और बंगाल के योद्धा गोपाल मुखर्जी के चित्रण पर गंभीर सवाल उठे हैं, जिसके बाद से फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परिवार का आरोप फिल्म के ट्रेलर में गोपाल मुखर्जी को “एक था कसाई गोपाल पाठा” कहकर दिखाया गया है। इसी बात पर आपत्ति जताते हुए उनके पोते शांतनु मुखर्जी…

the bengal files

विवेक रंजन अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म The Bengal Files रिलीज से पहले ही सुर्खियों और विवादों में आ गई है। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया, जिसमें भारत-पाकिस्तान बंटवारे और 1946 के दंगों के दौरान दिखाने की कोशिश की गई है। लेकिन फिल्म में महान स्वतंत्रता सेनानी और बंगाल के योद्धा गोपाल मुखर्जी के चित्रण पर गंभीर सवाल उठे हैं, जिसके बाद से फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

परिवार का आरोप

फिल्म के ट्रेलर में गोपाल मुखर्जी को “एक था कसाई गोपाल पाठा” कहकर दिखाया गया है। इसी बात पर आपत्ति जताते हुए उनके पोते शांतनु मुखर्जी ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। शांतनु का कहना है कि उनके दादा के किरदार को जिस तरह से फिल्म में दर्शाने की कोशिश की गई है वो पूरा तरह जूठा है और फिल्म के ट्रेलर में उनका अपमान किया गया है।

the bengal files

 

शांतनु के मुताबिक, गोपाल मुखर्जी किसी भी रूप में कसाई नहीं थे। बल्कि वे एक बेहतरीन पहलवान और अनुशीलन समिति के एक्टिव मेंबर थे, जिन्होंने 1946 में मुस्लिम लीग द्वारा भड़काए गए दंगों को रोकने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनका कहना है कि फिल्म में दिखाई गई बातें ऐतिहासिक तथ्यों को गलत ढंग से पेश कर रही है।

कानूनी कार्रवाई की मांग

शांतनु मुखर्जी ने इस विवाद को लेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को एक कानूनी नोटिस भी भेजा है। उन्होंने मांग की है कि निर्देशक सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और गोपाल मुखर्जी के किरदार को सही तथ्यों के आधार पर पेश करें।

the bengal files

उन्होंने कहा, “मेरे दादा को ‘कसाई’ और ‘पाठा’ कहना बेहद आपत्तिजनक है। यह न सिर्फ हमारे परिवार बल्कि पूरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को रिसर्च किए बिना ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। उन्होंने न हमसे बात की और न ही किसी तरह की जानकारी लेने की कोशिश की। इसलिए हमने FIR दर्ज कराई है और विरोध जारी रखेंगे।”

स्वतंत्रता संग्राम में योगदान

शांतनु ने आगे बताया कि गोपाल मुखर्जी स्वतंत्रता आंदोलन का एक अहम हिस्सा थे। वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विचारधारा से प्रभावित थे और कई बड़े स्वतंत्रता सेनानियों के साथ काम कर चुके थे। उनका कहना है कि इस तरह एक स्वतंत्रता सेनानी को “कसाई” कहकर दिखाना उनके योगदान का अपमान है और यह इतिहास के साथ भी अन्याय है।

vivek agnihotri

फिल्म की कहानी

The Bengal Files 1940 के दशक की उस कहानी पर आधारित है जब देश बंटवारे की ओर बढ़ रहा था। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे गांधी और जिन्नाह के बीच बंगाल को लेकर टकराव हुआ था। जिन्नाह, बंगाल का एक बड़ा हिस्सा अपने साथ जोड़ना चाहते थे, जबकि गांधी इसका विरोध कर रहे थे। इस राजनीतिक संघर्ष का असर आम जनता पर पड़ा और हिंदू-मुस्लिम दंगे भड़क उठे। ट्रेलर में कई हिंसक के जरिए उस दौर के तनावपूर्ण हालात को दर्शाने की कोशिश की गई है। फिल्म में बंटवारे से पहले की आग, तबाही और सांप्रदायिक संघर्ष को केंद्र में रखा गया है।

कब होगी रिलीज

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, रिलीज से पहले ही जिस तरह से विवाद खड़ा हो गया है, उससे साफ है कि फिल्म के आने तक यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है। अब देखना होगा कि निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इस विवाद पर क्या रुख अपनाते हैं। क्या वे परिवार से माफी मांगते हैं या फिल्म में बदलाव करते हैं या फिर मामला अदालत तक जाता है। लेकिन इतना तय है कि ‘द बंगाल फाइल्स’ का सफर रिलीज से पहले ही कानूनी और सामाजिक बहसों से घिर गया है।

ये भी पढ़ें: तेलुगू सुपरस्टार Mahesh Babu की भतीजी आखिर किस सुपरस्टार के साथ करेंगी अपना Tollywood डेब्यू

Yashika Jandwani