नेकेड फोटो पोस्ट करने के लिए मिलिंद सोमन के खिलाफ दर्ज हुई एफ आई आर

Summary :

मिलिंद अपने बर्थडे के ख़ास मौके पर गोवा के बीच पर नेकेड होकर दौड़ते नजर आए थे। उन्होंने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी की थी। अब इसी मामले को लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है।

बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपना 55वा बर्थडे सेलिब्रेट किया था। मिलिंद के इस बर्थडे को और भी स्पेशल बनाया था उनकी उस तस्वीर ने जिसकी वजह से उन्हें खूब लाइमलाइट मिली थी। दरअसल मिलिंद अपने बर्थडे के ख़ास मौके पर गोवा के बीच पर नेकेड होकर दौड़ते नजर आए थे।  
उन्होंने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी की थी। अब इसी मामले को लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। ये तस्वीर उनकी पत्नी ने क्लिक की थी और इसके कैप्शन में मिलिंद ने लिखा- 55 एंड रनिंग। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीसी की धारा 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मिलिंद सोमन के खिलाफ केस रजिस्टर कर लिया गया है। बता दें कि धारा 294 अश्लील अभिनय और गानों के लिए है और आईटी एक्ट की धारा 67 अश्लील कंटेंट को इलैक्ट्रॉनिक फॉर्म में पब्लिश और शेयर करने के खिलाफ है। 
ये शिकायत गोवा सुरक्षा मंच द्वारा दी गई शिकायत के बाद दर्ज की गई है। बता दें कि हाल ही में मॉडल-एक्टर पूनम पांडे के खिलाफ भी गोवा में न्यूड शूट करने के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। हालांकि पूनम पांडे को इस मामले में बेल मिल चुकी है लेकिन देखना होगा कि क्या मिलिंद को भी इस केस में राहत मिलती है या नहीं। 

Desk Team