बॉलीवुड के सबसे बड़े खिलाडी अक्षय कुमार अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते है। वो लोगो को सोशल मेसेज देकर उन्हें जागरूक और बेहतर इंसान बनाने की कोशिश में लगे रहते है। अक्षय की फिल्म्स भी लोगो की सोच बदलने का ही प्रयास करती है। ऐसे में अब 9 नवम्बर को अक्षय कुमार की फ़िल्म लक्ष्मी डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

इस हॉरर कॉमेडी फ़िल्म में अक्षय कुमार एक ट्रांसजेंडर के किरदार में नज़र आएंगे। रिलीज़ से पहले अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में अक्षय ने लोगों से ट्रांसजेंडर्स के लिए नज़रिया बदलने की अपील की है। इस वीडियो में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी नज़र आ रही हैं।

वीडियो को शेयर करके अक्षय ने लिखा- नज़र से बचने के लिए तो बहुत टीके लगा लिये, नज़रिया बदलने वाला टीका लगाने की अब हमारी बारी है। आइए, जेंडर स्टीरियोटाइप को ख़त्म करें और लाल बिंदी लगाकर तीसरे जेंडर के लिए अपना सपोर्ट बढ़ाएं, जो प्यार और सम्मान का प्रतीक है। वीडियो में अक्षय कुछ ट्रांसजेंडरों के साथ नाचते हुए भी दिखते हैं। ये वीडियो काफी इमोशनल है और समाज का नजरिया ट्रांसजेंडर्स के प्रति बदलने के लिए ज़रूरी भी है।

बता दे, 2020 में अक्षय की ये पहली रिलीज़ है। कोविड के चलते उनकी सभी फ़िल्में पोस्टपोन हो गई। बस, लक्ष्मी को इसी साल ओटटी पर रिलीज़ किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म को लेकर भी बवाल मचा था और बात फिल्म को बायकाट करने तक पहुंच गई थी।


Download Android App
Download iOS App



