सुशांत सिंह राजपूत और ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ने मुंबई के स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में एक बार फिर से दायर की जमानत याचिका। बता दें कि इससे पहले शौविक चक्रवर्ती की करीब 6 जमानत याचिका कोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी है। एनसीबी ने शौविक समेत अन्य से पूछताछ के बाद दावा किया था कि वह ड्रग की खरीद में शामिल रहे हैं।
ड्रग्स मामले में पूछताछ के बाद एनसीबी ने कुछ समय पहले शौविक को गिरफ्तार किया था और फिर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में हैं। एनसीबी ने लंबी पूछताछ के बाद रिया और उनके भाई शौविक को गिरफ्तार किया था। हालांकि, रिया को जमानत मिल गई है, मगर शौविक अब भी जेल में हैं। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में ड्रग का एंगल जुड़ने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को 8 सितंबर को मुंबई से कई दौर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था।
एनसीबी ने इस मामले में सभी आरोपियों से कई दौर की पूछताछ की थी और ड्रग रैकेट में सभी आरोपियों की भूमिका का पता लगाने के लिए एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती का सामना सुशांत सिंह राजपूत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके घर के कर्मचारी दीपेश सावंत और शौविक चक्रवर्ती के साथ कराया था।


Download Android App
Download iOS App



