बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद एक बार फिर खबरों में आ गए है। लेकिन इस बार उनसे जुडी खबर कोई अच्छी खबर नहीं है। रिपोर्ट्स की माने तो, एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। साथ ही पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ के पास पाए जाने पर सोनू सूद की कार को भी पंजाब पुलिस ने जब्त कर लिया गया है। इसके बाद जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि वह मोगा के एक गांव में अपनी बहन के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे, तो उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

सोनू सूद के खिलाफ IPC की धारा 188 के तहत मोगा सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही थीं। मतदान के दिन सोनू सूद की गाड़ी को जब्त कर लिया गया और उन्हें घर भेज दिया गया। चुनाव आयोग ने एक्टर को मोगा में मतदान केंद्रों पर जाने से रोक दिया था क्योंकि उन्हें शिकायत मिली थी कि वह कथित तौर पर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे।

वहीं सोनू सूद ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वह बस पोलिंग बूथ पर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा, ‘हमें विपक्ष, खासकर अकाली दल के लोगों से कई बूथों पर धमकी भरे कॉलों के बारे में पता चला। कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे हैं। इसलिए निष्पक्ष चुनावों की जांच करना और सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।’

सोनू सूद ने कहा कि इसी वजह से वो बाहर गए थे। अभी वह घर पर हैं। सोनू सूद ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए। सोनू सूद ने पहले लॉकडाउन में लोगों की जमकर मदद की थी जिसके बाद फैंस ने उन्हें रियल लाइफ हीरो का टैग दिया था। अपने घरों से दूर फंसे हुए लोगों को वापस उनके गांव-शहरों तक पहुंचाने के लिए सोनू सूद ने अपनी जान लगा दी थी।


Download Android App
Download iOS App



