स्‍वरा भास्‍कर के खिलाफ शिकायत दर्ज, बुजुर्ग से मारपीट केस में भड़काऊ ट्वीट का लगा आरोप

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों से ज्यादा सामाजिक मुद्दों की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों से ज्यादा सामाजिक मुद्दों की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अक्सर विवादों के कटघरे में रहने वाली स्वरा भास्कर नाम नई कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ गया है। दरअसल, इंटरनेट पर एक वायरल वीडियो अपलोड करने की वजह से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में स्वरा सहित कुछ और लोगों के भी नाम हैं।
जारी की गयी रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शिकायत एडवोकेट अमृता आचार्या ने दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि उनके ट्विटर हैंडल से नागरिकों के बीच नफरत फैलाने के लिए प्रोपागैंडा शुरू किया गया। इस बात को जानते हुए भी कि उनके ट्वीट्स से समाज पर असर पड़ेगा उन्होंने बिना फैक्ट चेक किए घटना को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की। उनके ट्वीट्स धार्मिक संगठनों की शांति और एकता भंग करने के उद्देश्य से पूरे सोशल मीडिया पर घूमते रहे।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद स्वरा सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह ट्रोल हुई। वीडियो के बाद भी स्वरा ने कुछ ट्वीट्स किए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर स्वरा की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। इस बीच फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी स्वरा के खिलाफ ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा अर्बन नक्सल स्वरा भास्कर के खिलाफ भी एफआईआर होनी चाहिए। ये झूठ बोलती हैं और झूठ फैलाने में भी माहिर हैं।

इस वीडियो का स्वरा भास्कर ने एक क्लिप पोस्ट किया। जिसमें देखा जा सकता है  कि एक बुजुर्ग की दाढ़ी काटकर उन्हें ‘जय श्रीराम’ बोलने पर मजबूर किया गया। यह घटना गाजियाबाद की बताई जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुजुर्ग और मारपीट करने वाले लोगों के बीच जान-पहचान थी और वे एक ही समुदाय के थे। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

Desk Team