हाल ही में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग की वजह से फिल्मी जगत में हर तरफ डर का माहौल बना हुआ है। अब ऐसा हो भी क्यों ना आखिर पीछले 4 सालों में कई ऐसे सेलेब्स रहे हैं, जिनपर जानलेवा हमला हुआ है। लेकिन उसके बावजूद भी इन हमलों पर कोई रोक नही लग पाई हैं। तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं उन सेलेब्स पर जिनके ऊपर पिछले कुछ सालों में फायरिंग हुई है।
1.Guru Randhawa (जून 2026)

पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सिंगर गुरू रंधावा पर इसी साल जून 2026 में फायरिंग हुई थी। आउटर दिल्ली के पश्चिम विहार में गुरु रंधावा पर जिम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां दागी थीं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई- अनिल पंडित गैंग के शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था।
2. Rohit Shetty (1 फरवरी 2026)

मुंबई के जुहू स्थित शेट्टी टावर के बाहर कुछ हमलावरों ने 7.62 mm पिस्टल से फायरिंग की थी, इसी के साथ ये भी बोला गया था कि रोहित शेट्टी को ये वॉर्निंग दी जा रही है। हालांकि पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई-शुभम लोनकर गैंग का नाम सामने आया था।
3. Kapil Sharma (15 अक्टूबर 2025)

कनाडा के सरे में सिचुएटेड कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। इसके बाद पुलिस ने जांच की, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लग पाया। हालांकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
4. AP Dhillon (सितंबर 2024 )

कनाडा के वैंकूवर सिचुएटेड एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग और गाड़ियों में आगजनी की घटना हुई थी। हालांकि इस मामले में भई पुलिस की जांच में ज्यादा कुछ खास पता नहीं चल पाया था। पर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
5. Elvish Yadav (17 अगस्त 2025)

एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 56 स्थित घर पर बाइक सवार 3 हमलावरों ने करीब 25-30 राउंड फायरिंग की थी। हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गैंग ने सट्टेबाजी ऐप के विरोध में इस हमले का दावा किया था। हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में भी कार्रवाई की गई थी, लेकिन कुछ खास पता नहीं चल पाया था।
6.Salman Khan (14 अप्रैल 2024)

मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने 5 राउंड गोलियां चलाई थीं। जिसके बाद भाईजान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी पर उन हमालवरों के बारे में कुछ खास पता नहीं चल पाया था। हालांकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की भी जिम्मेदारी ली थी।
7. Gippy Grewal (25 नवंबर 2023)

कनाडा के वैंकूवर स्थित व्हाइट रॉक इलाके में गिप्पी के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
8. Sidhu Moosewala (29 मई 2022 )

पंजाब के मानसा स्थित जवाहरके गांव में कार सवार हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की थार पर 30 से ज्यादा राउंड गोलियां बरसाई थीं। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। जिसके बाद सिद्धू मूसेवाला का निधन हो गया था।


Download Android App
Download iOS App




