Tiger Shroff Shooters Arrested: Tiger Shroff की गाड़ी पर फायरिंग करने वाले आरोपी कोटा से गिरफ्तार, जानें क्या थी शूटर्स की पूरी प्लानिंग?

Summary :

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग करने के मामले में राजस्थान AGTF और कोटा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से फरार होकर दिल्ली के रास्ते हरियाणा में छिपने की योजना बना रहे थे, लेकिन कोटा में पकड़े गए। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग के पीछे की वजह, साजिश और अन्य संभावित लोगों की भूमिका का पता लगा रही है।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सक्सेस मिली है। वारदात में शामिल बताए जा रहे तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा में गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और कोटा शहर की पुलिस ने कम्बाइन कार्रवाई करते हुए रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में ट्रेन से आरोपियों को पकड़ा हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिल्ली पहुंचकर हरियाणा में छिपने की प्लानिंग बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

Minor In Tiger Shroff firing incident
Minor In Tiger Shroff firing incident (Source: Google)

पुलिस की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों में एक नाबालिग है। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान रितिक कुमार उर्फ रोशन के तौर पर हुई है, जो बिहार के बेगूसराय का रहने वाला बताया जा रहा है। इसी के साथ आपको बता दें कि तीसरे आरोपी का नाम रेहान है, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि फायरिंग के पीछे की वजह, वारदात की प्लानिंग और इसमें शामिल बाकी लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे आरोपी

Tiger Shroff Firing Case Accused
Tiger Shroff Firing Case Accused (Source: Google)

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में ट्रेवल कर रहे हैं। इसके बाद राजस्थान AGTF और कोटा पुलिस ने आपसी को-ऑपरेशन से कार्रवाई की प्लानिंग बनाई। ट्रेन के कोटा पहुंचने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि मुंबई से कोटा की दूरी करीब 927 किलोमीटर है। वहीं सड़क के रास्ते से इस सफर को तय करने में लगभग 15 घंटे लग सकते हैं। पुलिस को ये शक था कि आरोपी लंबी दूरी तय करने के लिए ट्रेन से दूसरे राज्य में भागने की कोशिश कर रहे हैं।

फायरिंग के बाद अंधेरी स्टेशन पहुंचे थे आरोपी

Tiger Shroff Accused At Andheri Station
Tiger Shroff Accused At Andheri Station (Source: Google)

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब सात बजे टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और अंधेरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। बताया जा रहा है कि वारदात वाली जगह से अंधेरी स्टेशन की दूरी करीब 9.8 किलोमीटर है। आरोपियों ने वहां पहुंचने के लिए लोकल ट्रांसपोर्टेशन का सहारा लिया होगा। चूंकि पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अंधेरी स्टेशन पर नहीं रुकती, इसलिए माना जा रहा है कि वो लोकल ट्रेन से वसई स्टेशन पहुंचे और वहां से लंबी दूरी के लिए ट्रेन में सवार हुए।

वसई स्टेशन से ट्रेन पकड़कर भागने की कोशिश

Tiger Shroff Shooters Caught
Tiger Shroff Shooters Caught (Source: Google)

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी वसई स्टेशन से पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन संख्या 12939 रात करीब 10:09 बजे वसई पहुंची थी। पुलिस को इन्फॉर्मेशन मिलने के बाद ट्रेन के कोटा पहुंचने पर आरोपियों को पकड़ लिया गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों की प्लानिंग दिल्ली पहुंचने के बाद हरियाणा में छिपने की थी। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के कारण वो अपने इस इरादे में सफल नहीं हो सके।

फायरिंग के पीछे की वजह जानने में जुटी पुलिस

Reason Behind Firing On Tiger Shroff's Car
Reason Behind Firing On Tiger Shroff’s Car (Source: Google)

Tiger Shroff Shooters Arrestedतीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग क्यों की गई, इसके पीछे किसका हाथ था और क्या इस वारदात में कोई दूसरा इंसान भी शामिल था य नहीं। फिलहाल, पुलिस की जांच से ही फायरिंग के पीछे की साजिश और आरोपियों के मकसद को लेकर सिचुएशन साफ हो सकेगी।

Read More: Disha Patani At Tiger Shroff Residence: एक्स बॉयफ्रेंड Tiger Shroff को गोली लगते ही खुद को रोक नहीं पाई Disha Patani, सीधा पहुंची उनके घर

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।