सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, 2 बाइक सवारों ने गोलियां चलाईं, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Summary :

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज तड़के 5 बजे के आस-पास गोली चलने की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 अनजान लोगों ने सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की है. घटना के बाद मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है. साथ ही सलमान खान के घर के बाहर सिक्योरिटी को टाइट कर दिया गया है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज तड़के 5 बजे के आस-पास गोली चलने की खबरें सामने आ रही हैं 14 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे…

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज तड़के 5 बजे के आस-पास गोली चलने की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 अनजान लोगों ने सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की है. घटना के बाद मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है. साथ ही सलमान खान के घर के बाहर सिक्योरिटी को टाइट कर दिया गया है.

  • बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज तड़के 5 बजे के आस-पास गोली चलने की खबरें सामने आ रही हैं
  • 14 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे दो अनजान लोगों ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड फायरिंग की

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक, 14 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे दो अनजान लोगों ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड फायरिंग की थी. दोनों शूटर बाइक से आए थे और हवा में फायरिंग करके भाग निकले. दोनों ने ही इस दौरान हेलमेट पहना हुआ था, जिसकी वजह से अभी शूटर्स की पहचान नहीं हो सकी है. कहा जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय सलमान खान (Salman Khan House) घर पर ही मौजूद थे. मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक्टर के घर के बाहर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है.

मिल चुकी है बिश्नोई गैंग से धमकी

बता दें, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके गैंग से कई बार सलमान खान (Salman Khan News) को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान लॉरेंस ने सलमान खान को मारने की बात भी की थी. साथ ही लॉरेंस बिश्नोई ने सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा वाले घर पर भी हमला किया था और फिर कहा था कि सलमान खान और उससे करीबी संबंध रखने की वजह से हमला किया गया है. लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बाद सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ सिक्योरिटी मिली हुई है. और एक्टर अक्सर ही टाइट सिक्योरिटी के बीच रहते हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।