Hyundai Creta के इन फीचर्स के कारण 3 महीने में हो गई 1 लाख बुकिंग

Summary :

Hyundai Creta : नई हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को लोग खूब पसंद कर रहे है। कंपनी ने साल की शुरुआत में ही क्रेटा के फेसलिफ्ट वर्जन (Top 10 Car) को लॉन्च किया था। कंपनी के अनुसार कार में दी गई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सेफ्टी फीचर्स, परफॉर्मेंस, कंफर्ट समेत कई फीचर्स ने इस कार को लोगों का फेवरेट बना दिया है। और यही कारण है कि तीन महीने के भीतर ही 1 लाख यूनिट से ज्यादा की बुकिंग हो गई है। Highlights  Hyundai Creta को लोग खूब पसंद कर रहे है सनरूफ और सेफ्टी फीचर्स है कमाल 3 महीने में हो गई…

Hyundai Creta : नई हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को लोग खूब पसंद कर रहे है। कंपनी ने साल की शुरुआत में ही क्रेटा के फेसलिफ्ट वर्जन (Top 10 Car) को लॉन्च किया था। कंपनी के अनुसार कार में दी गई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सेफ्टी फीचर्स, परफॉर्मेंस, कंफर्ट समेत कई फीचर्स ने इस कार को लोगों का फेवरेट बना दिया है। और यही कारण है कि तीन महीने के भीतर ही 1 लाख यूनिट से ज्यादा की बुकिंग हो गई है।

Highlights 

  • Hyundai Creta को लोग खूब पसंद कर रहे है
  • सनरूफ और सेफ्टी फीचर्स है कमाल
  • 3 महीने में हो गई 1 लाख बुकिंग
  • 70 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं

एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस

Hyundai Creta
Hyundai Creta

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) फेसलिफ्ट को जनवरी 2024 में 11 लाख रुपये की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके टॉप मॉडल की कीमत 20.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। यह कार ADAS सूट के साथ भी आने लगी है जो कि कार को कई तरह के एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस करता है। इसके अलावा कार के कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड टेल लाइट इसे मॉडर्न लुक देते हैं।

सनरूफ और सेफ्टी फीचर्स रही लोगों की पहली पसंद

Hyundai Creta
Hyundai Creta

हुंडई कंपनी (Hyundai Creta) के मुताबिक ग्राहकों को सनरूफ वैरिएंट्स सबसे जायदा पसंद आ रहे हैं। और यही कारन है कि कंपनी को मिले कुल बुकिंग्स में से 71 फीसदी बुकिंग्स सनरूफ फीचर के लिए हैं जबकि 52 फीसदी बुकिंग्स कनेक्टेड कार वेरिएंट्स के लिए हैं। कंपनी ने कार में एडवांस सेफ्टी फीचर्स के तौर पर Level 2 ADAS दिया है। कार में 36 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 70 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

तीन पावरट्रेन के साथ हुई पेश

Hyundai Creta
Hyundai Creta

क्रेटा फेसलिफ्ट (Hyundai Creta) को तीन तरह के पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है। जिसमें पहला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, दूसरा 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और तीसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईएमटी, ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर, सीवीटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स शामिल है।

इन गाड़ियों को दे रहा टक्कर

भारत में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर, स्कोडा कुशाक, फाॅक्सवैगन टाइगुन, एमजी एस्टर और होंडा एलिवेट के साथ मुकाबले में है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News