फिल्म ‘गुलाबो सिताबो में अमिताभ का फर्स्ट लुक आते ही हुआ वायरल , बिग बी को पहचान नहीं पाएंगे आप

Summary :

मेगास्टार अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का उनका पहला लुक जारी हो चुका है। फिल्म में वह एक बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं।

भारतीय सिनेमा जगत में ‘महानायक’ के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नवाबों की नगरी लखनऊ पहुंचे हैं। बच्चन अभिनीत फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की शूटिंग राजधानी में शुरू कर दी है। 
अमिताभ बच्चन पहली बार लखनऊ शूटिंग के लिए आए तो उनके चाहने वालों का हुजूम उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ता है। शूटिंग जहां-जहां होती है, वहां-वहां पर पहले से मौजूद सैकड़ों समर्थक उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। अमिताभ बच्चन यहां अगस्त के पहले सप्ताह तक रहने वाले हैं। 
जूही चतुर्वेदी की लिखी व शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग महमूदाबाद हाउस में शुरू हो गई। यहां पहले दिन अमिताभ बच्चन के लुक टेस्ट के साथ फिल्म के कुछ सीन फिल्माएं गए। 
इस फिल्म में बच्चन एक मकान मलिक का किरदार निभा रहे हैं। अभिनेता आयुष्मान खुराना उनके किराएदार के रूप में नजर आएंगे। करीब दो महीने के फिल्मी शूड्यूल के साथ अमिताभ बच्चन शहर के कई क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग करेंगे। 
 मेगास्टार अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का उनका पहला लुक जारी हो चुका है। फिल्म में वह एक बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए फिल्म के पहले लुक में 76 वर्षीय अभिनेता चेहरे पर चश्मा लगाए और सिर पर स्कार्फ बांधे लंबी दाढ़ी में दिख रहे हैं। इस लुक में बिग बी बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। 
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे । यह फिल्म  24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। 

Ujjwal Jain