साउथ की जानी मानी अभिनेत्री और यारियां फेम रकुल प्रीत ने बीते 10 अक्टूबर का अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया और उनके इस जन्मदिन को और भी ख़ास बना दिया एनटीआर बायोपिक के निर्माताओं ने जिसके बाद सोशल मीडिया पर सिर्फ उन्ही की चर्चा हो रही है।
जी हाँ रकुल प्रीत के जन्मदिन पर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया। फिल्म के फर्स्ट लुक में रकुल प्रीत साड़ी पहने हुए नजर आ रही है।
आपको बता दें की इस फिल्म में रकुल प्रीत भारत की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का किरदार निभा रही है और आपको बता दें फिल्म के अंदर उनके लुक को 1980 के दशक में श्रीदेवी के लुक जैसा बनाया गया है।
बेशक फिल्म के पोस्टर में में रकुल प्रीत बहुत ही सुंदर लग रही है। आपको बता दें की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में श्री देवी का किरदार बेहद महत्वपूर्ण है।
श्रीदेवी ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ इंडियन सिनेमा में भी एक बड़ा नाम था और अपने करियर के दौरान उन्होंने 300 फिल्मों में अभिनय किया है। इन 300 फिल्मों में से 83 तेलुगू में थी। श्रीदेवी ने ए नागेश्वर राव और नंदमुरी तारका राम राव जैसे सुपरस्टारों के साथ स्क्रीन साझा की और उनका स्टारडम कोई अतिशयोक्ति नहीं है।
रकुल प्रीत एनटीआर बायोपिक में साउथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएँगी जो इस फिल्म में एनटीआर के किरदार को निभा रहे है।
इनके अलावा केरथी सुरेश द्वारा इस फिल्म में सावित्री की भूमिका निभाने की उम्मीद है साथ ही सुमंत अपने दादा ए नागेश्वर राव और राणा डुग्गुबाती इस फिल्म में चंद्रबाबू नायडू की भूमिका निभाएंगे। ये बायोपिक कथनयकुडू और महानयककुडू दो भाग में रिलीज़ की जाएगी।
https://www.instagram.com/p/BovSDWKAPrF/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera
एनबीके फिल्म्स के बैनर टेल बनने वाली इस फिल्म का निर्माण नंदमुरी बालकृष्ण, साई कोररापति, विष्णु इंदुरी ने किया है। कृष्ण जगरलमुडी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 9 जनवरी और 24 जनवरी को रिलीज किया जाना है।


Download Android App
Download iOS App









