वीकेंड के बाद शाहिद की ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ और नवाजुद्दीन की ‘मंटो’ की रफ़्तार थमी

Summary :

NULL

निर्देशक श्री नारायण सिंह ने एक बार दोबारा से बड़े पर्दे पर समाजिक मुद्दे को उठाने की कोशिश करी है। बीते शुक्रवार को ही उनकी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू ने सिनेमाघरों में दस्तख दी है। फिल्म में शाहिद कपूर,श्रद्घा कपूर और यामी गौतम और दिव्येंदु शर्मा ने मुख्य भूमिका अदा करी है।

फिल्म की कहानी…

फिल्म की कहानी उत्तराखंड के इलाकों में आ रही अंधाधुंध बिजली के बिल के इर्द गिर्द घूमती है। पहले दिन ही इस फिल्म ने 6.76 करोड़ कमाई कर डाली थी तो वही अब इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई सामने आ चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म की दूसरी दिन की कमाई की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है।

इस वीकेंड फिल्म की कुल कमाई

इस फिल्म ने वीकेंड पर 23.21 करोड़ का बिजनेस कर लिया था और इसके बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुताबिक अच्छी-खासी गिरावट आई है। फिल्म ने सोमवार को 3.16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 26.42 करोड़ रुपये हो गई है।

https://www.instagram.com/p/BneC8Pxlw1i/?utm_source=ig_embed

फिल्म के बिजनेस की बात करते हुए ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ ने शुक्रवार को 6.76 करोड़, शनिवार को 7.96 करोड़, रविवार को 8.54 करोड़ और सोमवार को 3.16 करोउ़ रुपये कमाए। टोटल कलेक्शन 26.42 करोड़।’ वीकडेज में फिल्म ऐसे ही परफॉर्म करती रही तो अपने दूसरे वीकेंड खत्म होने तक फिल्म आसानी से 40 से 42 करोड़ तक का बिजनेस कर लेगी।

वहीं बात करें फिल्म मंटो की भारत-पाकिस्तान विभाजन और विवादित लेखक सआदत हसन मंटो की जिंदगी पर आधारित बायोपिक ‘मंटो इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की।

https://www.instagram.com/p/Bnlm-i2h7Nw/?utm_source=ig_embed

लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में 40% का इजाफा हुआ।  बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक ओपनिंग डे पर 45 लाख रुपये बटोरने के बाद शनिवार को फिल्म के खाते में 70 लाख रुपये आए।

दो दिन में फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।  वैसे ‘मंटो’ की तारीफे भले ही दुनियाभर के फिल्म फेस्टिवल में हुई हो लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को खासा रिस्पान्स नहीं मिल सका है।

Desk Team