किसान आंदोलन को सपोर्ट करने पर पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा को मिला इंडियन खाने का लुफ्त

Summary :

मिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कहती हैं, ‘बहुत अच्छा लगता है जब आप कड़ी मेहनत करते हैं और उस मेहनत की बदौलत आप कुछ कमाते हैं। जैसे कि मैंने आज ये बहुत ही लजीज डिनर कमाया है। ये इंसानियत के तौर पर सोशल मीडिया पर चलाए जाने वाले कैंपेन के कारण मुझे मिला है।

किसान आंदोलन इस वक़्त देश में सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। इस मुद्दे पर अब दूसरे देशो की भी बड़ी- बड़ी हस्तियाँ बाते करने लगी है। पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने अब एक बार फिर से इस मुद्दे को लेकर ट्वीट किया है। मिया ने जब से किसान आंदोलन पर ट्वीट किया है, तभी से वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। ऐसे में अब मिया के कुछ और ट्वीट्स भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो इंडियन फ़ूड का लुत्फ उठाती और अपनी बात कहती नजर आ रही हैं। 
मिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कहती हैं, ‘बहुत अच्छा लगता है जब आप कड़ी मेहनत करते हैं और उस मेहनत की बदौलत आप कुछ कमाते हैं। जैसे कि मैंने आज ये बहुत ही लजीज डिनर कमाया है। ये इंसानियत के तौर पर सोशल मीडिया पर चलाए जाने वाले कैंपेन के कारण मुझे मिला है। हर चीज की कीमत होती है। मेरे काम के लिए मुझे समोसा और ये सब मिला है।’ अपने वीडियो में मिया खलीफा ने फिर से किसानों का भी जिक्र किया है। 
वहीं वीडियो के कैप्शन में मिया ने लिखा, ‘धन्यवाद रूपी कौर, इस खूबसूरत दावत के लिए, धन्यवाद जगमीत सिंह, गुलाब के लिए। मैं इसे खाने के साथ ही खाऊंगी। आपको पता है कि वे क्या कहते हैं, एक गुलाब रोजाना फेसिज़्म को दूर रखता है। #FarmersProtests.’

सोशल मीडिया पर मिया खलीफा का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। भारतीय फैंस भी मिया खलीफा के ट्वीट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। 

Desk Team