सलमान खान से लेकर सारा तक, इन बॉलीवुड सितारों के लिए उनकी सौतेली मां है बेहद खास

Summary :

बॉलीवुड की फिल्मों में सौतेली मां के करैक्टर को काफी नेगेटिव दिखाया जाता है पर ऐसा जरूरी नहीं है कि ये कहानी असल जिंदगी में भी हो। आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे है जिनके अपनी सौतेली मां के साथ रिश्ते बेहद खूबसूरत है।

बॉलीवुड की फिल्मों में सौतेली मां के करैक्टर को काफी नेगेटिव दिखाया जाता है पर ऐसा जरूरी नहीं है कि ये कहानी असल जिंदगी में भी हो।  आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे है जिनके अपनी सौतेली मां के साथ रिश्ते बेहद खूबसूरत है। कई मौकों पर इन सितारों की अपनी सौतेली मां के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है।   
मान्यता दत्त-त्रिशाला दत्त


संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी त्रिशला दत्त के अपनी सौतेली मां मान्यता दत्त के साथ बेहद अच्छे रिश्ते है। त्रिशला ने हाल ही में एक फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसमे संजय दत्त और मान्यता के दोनों बच्चे भी नजर आ रहे है। 
सलमान खान-हेलन


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी सौतेली मां हेलेन से भी उतना ही प्यार करते है, जितना वो अपनी मां सलमा से करते है। हेलेन के साथ सलमान खान अक्सर हंसी मजाक की तस्वीरें शेयर करती रहती है। 
सारा अली खान-करीना कपूर


सारा अली खान सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी है और अपनी सौतेली मां करीना के साथ इनकी बॉन्डिंग बेहद ख़ास है। सारा अक्सर इंटरव्यूज में करीना की तारीफ करती नजर आती है। 
फरहान अख्तर-शबाना आजमी


फरहान अख्तर, जावेद अख्तर और हनी ईरानी की बेटे है पर अपनी सौतेली मां शबाना आज़मी के साथ फरहान खास बॉन्डिंग करते है। शबाना आज़मी को फरहान अपनी रियल मां जितना ही प्यार करते है। 
शाहिद कपूर-सुप्रिया पाठक


शाहिद कपूर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे है पर उनका भी अपनी मां सुप्रिया पाठक के साथ बेहद खास रिश्ता है। सुप्रिया पाठक ने शाहिद कपूर और मीरा की शादी में खास भूमिका निभायी थी और अक्सर दोनों की बॉन्डिंग नजर आती रहती है। 
जुनैद और इरा-किरण राव


जुनैद और इरा आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के बच्चे है पर आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव के साथ दोनों बच्चे बेहद घुलमिल के रहते है। कई इवेंट्स में जुनैद और इरा को किरण के साथ मस्ती करते हुए देखा गया है। 

Ujjwal Jain