Ranveer Singh की हुई बॉलीवुड से छुट्टी!, एक्टर पर लगे FWICE बैन से परेशान हुए फैंस

Summary :

Fwice Ban On Ranveer Singh: साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर Dhurandhar देने वाले Ranveer Singh इन दिनों एक नए पचड़े में फंस चुके हैं। दरअसल Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने फिल्म Don 3 से उनके बाहर होने के मामले में एक्टर के खिलाफ ‘Non-Coperation Directive’ जारी किया है। इस खबर के सामने आते ही अब सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है और लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या रणवीर सिंह अब बॉलीवुड में काम करेंगे या नहीं। Ranveer Singh News: FWICE ने जारी किया ‘नॉन-कोऑपरेशन’ निर्देश   View this post on Instagram  …

Fwice Ban On Ranveer Singh: साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर Dhurandhar देने वाले Ranveer Singh इन दिनों एक नए पचड़े में फंस चुके हैं। दरअसल Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने फिल्म Don 3 से उनके बाहर होने के मामले में एक्टर के खिलाफ ‘Non-Coperation Directive’ जारी किया है। इस खबर के सामने आते ही अब सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है और लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या रणवीर सिंह अब बॉलीवुड में काम करेंगे या नहीं।

Ranveer Singh News: FWICE ने जारी किया ‘नॉन-कोऑपरेशन’ निर्देश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Telly Creates (@tellycreates)

हालांकि आपको बता दें कि FWICE का ये कदम किसी कानूनी बैन की तरह नहीं है। यह सिर्फ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और तकनीकी टीमों के लिए जारी किया गया एक ‘नॉन-कोऑपरेशन’ निर्देश होता है। यानी Fwice अपने साथ जुड़े सदस्यों से ये अपील करता है कि वे जिस कलाकार पर ‘Non-Coperation Directive’ लगाया गया है, उसके साथ शूटिंग या प्रोडक्शन में मदद न करें। अब क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में टेकनीशियनों और वर्कर्स का रोल बेहद अहम होता है, इसलिए इसका असर फिल्मों की शूटिंग और प्रोजेक्ट्स पर पड़ सकता है।

Ranveer Singh Ban: क्या बॉलीवुड में काम जारी रख पाएंगे एक्टर?

Fwice Ban On Ranveer Singh
Fwice Ban On Ranveer Singh (Source: Social Media)

हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि रणवीर सिंह पर सरकार या अदालत की तरफ से कोई ऑफिशियल रोक लगा दी गई है। एक्टर कानूनी रूप से अब भी फिल्में साइन कर सकते हैं और बॉलीवुड में काम जारी रख सकते हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब तक Don 3 के निर्माताओं और रणवीर सिंह के बीच विवाद सुलझ नहीं जाता, तब तक भारत में नई फिल्मों की शूटिंग पर असर पड़ सकता है।

Fwice News: प्रोड्यूसर्स ने की 45 करोड़ के मुआवज़े की मांग

Fwice Ban On Ranveer Singh
Fwice Ban On Ranveer Singh (Source: Social Media)

मामले को और सीरियस बनाते हुए FWICE ने दावा किया है कि रणवीर सिंह ने Organisation की कई बैठकों और बातचीत की रिक्वेस्ट का जवाब नहीं दिया। वहीं, Excel Entertainment, जो Don 3 को प्रोड्यूस कर रही है, उसने भी एक्टर से 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह रकम फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर हुए खर्च से जुड़ी हुई है।

Fwice Ban On Ranveer Singh: क्या है रणवीर सिंह का जवाब?

Fwice Ban On Ranveer Singh
Fwice Ban On Ranveer Singh (Source: Social Media)

इस पूरे विवाद पर रणवीर सिंह की टीम ने भी रिएक्शन दिया है। एक्टर के स्पोक्स पर्सन ने कहा है कि रणवीर इस मुद्दे पर पब्लिक डिबेट को बढ़ाना नहीं चाहते और उनका मानना है कि प्रोफेशनल परेशानियों को पर्सनल तौर पर सुलझाना ही बेहतर तरीका है। बयान में कहा गया है कि एक्टर ने जानबूझकर चुप्पी बनाए रखी है ताकि सभी पक्ष सम्मान और समझदारी के साथ इस मामले का हल निकाल सकें।

Ranveer Singh Workfront: रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

Fwice Ban On Ranveer Singh
Fwice Ban On Ranveer Singh (Source: Social Media)

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिलहाल Dhurandhar 2 की सफलता का जश्न मना रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। आने वाले समय में वह फिल्म Pralay में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन Jay Mehta कर रहे हैं। इसके अलावा, Aditya Dhar के साथ भी रणवीर सिंह एक बड़े मेगा प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है।

Read More: क्या सच में Kapil Sharma के अमृतसर वाले घर में हुई है फायरिंग?, पुलिस कमिशनरेट ने बताई सच्चाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।