Pathaan के सपोर्ट में फिल्म फेडरेशन ने लगाई सरकार से गुहार, कहा-Boycott Bollywood ट्रेंड बंद हो

Summary :

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर चल रहे विवाद बीच अब पठान के सपोर्ट में फिल्म फेडरेशन आ गया है। फिल्म फेडरेशन ने सरकार से बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर रोक लगाने की मांग की है।

सुपरस्टार शाहरुख खान की मच-अवेटेड फिल्म पठान को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के गाने बेशर्म रंग का जमकर विरोध हो रहा है, इस गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकनी को लेकर अलग ही बवाल मच गया है जिस वजह से फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग तेज से हो गई हैं। देश में जगह-जगह पर फिल्म के लीड एक्टर्स के पुतले जलाए जा रहे हैं। 

वैसे सिर्फ पठान ही नहीं बल्कि पिछले कुछ वक्त से बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड देखने को मिल रहा है जिसका असर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मीटिंग के दौरान सुनील शेट्टी ने भी ये मुद्दा उठाया था। वहीं अब वहीं, अब फिल्म फेडरेशन ने सरकार से बॉयकॉट बॉलीवुड के ट्रेंड पर रोक लगाने की मांग की हैं।

किंग खान स्टारर पठान ही नहीं बल्कि इससे पहले कई फिल्मों को रिलीज ना करने की धमकी मिल चुकी हैं। पिछले साल ही आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर भी ऐसा ही विरोध देखने को मिला था। साल 2022 में देखा गया कि बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को फ्लॉप की लिस्ट में शामिल होना पड़ा। दरअसल, इन सभी फिल्मों की रिलीज से पहले ही इन्हें बैन करने की मांग हो गई थी जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ा। 

अब ऐसा ही हाल फिल्म पठान को लेकर भी हो रहा है। इसी बीच फिल्म फेडरेशन का बड़ा बयान सामने आया है। बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड को लेकर FWICE ने कहा कि फिल्मों से लाखों मजदूरों और टेक्नीशियंस की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। ऐसे में बॉलीवुड और उसकी फिल्मों को बायकॉट करने की मांग का चलन उससे कमाने वाले लाखों लोगों की आर्थिक सेहत के लिए अच्छा नहीं है। एक फिल्म जुनून और सफलता के सपने के साथ बनाई जाती है. हालांकि, ये खिलते हुए सपने ऐसी प्रवृत्तियों की वजह से बिखर जाते हैं, जो शांति, सद्भाव, एकता का समर्थन न करने वालों से प्रभावित होती हैं।

इसी के साथ FWICE ने उन सभी फिल्ममेकर का शुक्रिया अदा किया जो फिल्मों के जरिए लाखों लोगों को रोजगार देने में मदद करते हैं। FWICE ने सरकार से बॉयकॉट बॉलीवुड के ट्रेंड पर रोक लगाने के लिए और इस मामले में पूरी तरह हस्तक्षेप करने की भी मांग की है। फिल्म पठान की बात करें तो यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान में अभिनेता जॉन अब्राहम भी अहम रोल में नजर आएंगे।

Desk Team