Top 5 Ganesh Chaturthi Bhojpuri Songs: गणपति बप्पा की भक्ति जमेगा रंग, जब सुनोगे ऐसे भोजपुरी भक्ति सॉन्ग्स

Summary :

Ganesh Chaturthi Bhojpuri Songs: गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है और पूरे देश में बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गणपति बप्पा का यह पर्व केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोग अपने-अपने घरों में बप्पा की प्रतिमा विराजमान करते हैं, पंडाल सजाते हैं और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भजन-कीर्तन करते हैं। इस शुभ अवसर पर भक्तिमय गीतों और भजनों की गूंज हर ओर सुनाई देती है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी गणपति के भजनों की परंपरा को और आगे बढ़ाया है। इस पावन अवसर…

Ganesh Chaturthi Bhojpuri Songs: गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है और पूरे देश में बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गणपति बप्पा का यह पर्व केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोग अपने-अपने घरों में बप्पा की प्रतिमा विराजमान करते हैं, पंडाल सजाते हैं और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भजन-कीर्तन करते हैं। इस शुभ अवसर पर भक्तिमय गीतों और भजनों की गूंज हर ओर सुनाई देती है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी गणपति के भजनों की परंपरा को और आगे बढ़ाया है। इस पावन अवसर पर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के भजन भी लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हैं।

Ganesh Chaturthi Bhojpuri Songs

1. ‘हमरा अंगना में आई जी’

सिंगर अनु दुबे का गाया हुआ भोजपुरी भजन ‘हमरा अंगना में आई जी’ भक्तों के बीच छा गया है। गणेश चतुर्थी आते ही यह भजन हर तरफ गूंजने लगता है और लोग बप्पा का स्वागत इसी गीत से करते नजर आते हैं। अनु दुबे का यह भजन दिसंबर 2021 में यूट्यूब चैनल Bhojpuri Bhakti Live पर रिलीज किया गया था। गाने के बोल बेहद सरल और भक्तिमय हैं, जो हर भक्त के दिल को छू लेते हैं। गाने में अनु दुबे भगवान गणेश से अपने पूरे परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना करती हैं।

Ganesh Chaturthi Bhojpuri Songs
Ganesh Chaturthi Bhojpuri Songs

2. ‘जय हो गणेश’ हैं

गणेश चतुर्थी 2025 के मौके पर खेसारी लाल यादव का एक गाना खूब सुना जा रहा है। गाने का नाम ‘जय हो गणेश’ हैं। गाने का म्यूजिक रमेश कुमार ने दिया है। इसके बोल पवन पांडे ने लिखे हैं. इस गाने को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने के बोल इतने मधुर हैं कि सुनते ही श्रोता भक्तिमय हो जाते हैं। यही वजह है कि गणेश चतुर्थी से पहले ही इसे लाखों बार देखा और सुना जा चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री में भक्ति गानों की परंपरा काफी पुरानी है।

Ganesh Chaturthi Bhojpuri Songs
Ganesh Chaturthi Bhojpuri Songs

3. ‘आओ प्रथम सरकार’

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का गणपति भजन ‘आओ प्रथम सरकार’ इस बार गणेश चतुर्थी 2025 के मौके पर फिर से चर्चा में है। अक्षरा सिंह की मधुर आवाज और भक्तिभाव से भरा यह गाना बप्पा के स्वागत के लिए परफेक्ट माना जा रहा है। साथ ही यूट्यूब पर लाखों व्यूज बटोर चुका है। इस गाने का वीडियो भी बहुत आकर्षक है, जिसमें उनका हर भाव भक्ति और श्रद्धा में डूबा हुआ नजर आता है। वीडियो में रंग-बिरंगे फूलों और सजावट के साथ गणपति बप्पा की झलक देखने को मिलती है, जो माहौल को और भी भव्य बना देता है।

Ganesh Chaturthi Bhojpuri Songs
Ganesh Chaturthi Bhojpuri Songs

4. ‘गणपति बप्पा मोरया’

इस भोजपुरी गणेश भजन की खासियत खेसारी की भावपूर्ण आवाज है, जिसमें वह गणपति बप्पा से दुख-दर्द हरने और जीवन को सुख-समृद्धि से भर देने की प्रार्थना करते है। इसमें भक्ति का ऐसा भाव है जो सीधे दिल को छू जाता है। गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं और इसके म्यूजिक में भक्तिभाव साफ झलकता है।

Ganesh Chaturthi Bhojpuri Songs
Ganesh Chaturthi Bhojpuri Songs

5. ‘जय गणपति देवा’

कोमल पाठक द्वारा गाया गया नया भक्ति भजन ‘जय गणपति देवा’ सुनें। कोमल पाठक के गीत ‘जय गणपति देवा’ के बारे में अधिक जानने के लिए वीडियो देखें।

Also Read: Ganesh Chaturthi Top 5 Songs: इस गणेश चतुर्थी पर पर सुने ये फेमस गणपति सांग्स, भक्ति के साथ मिलेगी आस्था

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।