Ganesh Utsav 2026 Look: इस गणेश चतुर्थी पर छाया रहेगा आपका जलवा! ट्राई करें इन 5 बॉलीवुड डीवाज के बेस्ट ट्रेडिशनल लुक्स

Summary :

अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर अपने एथनिक स्टाइल से सबका दिल जीतना चाहती हैं, तो इन 5 बॉलीवुड डीवाज और मशहूर हस्तियों के लुक्स से प्रेरणा ले सकती हैं।

Ganesh Utsav 2026 Look: देशभर में गणेशोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम, उत्साह और अपार श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। घर-घर में गणपति बप्पा विराजे हैं और चारों तरफ पूजा-अर्चना का दौर जारी है। इस पावन अवसर पर हर महिला सुंदर और सबसे अलग दिखना चाहती है। अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर अपने एथनिक स्टाइल से सबका दिल जीतना चाहती हैं, तो इन 5 बॉलीवुड डीवाज और मशहूर हस्तियों के लुक्स से प्रेरणा ले सकती हैं।

Shraddha Kapoor

Ganesh Utsav 2026 Look
Ganesh Utsav 2026 Look( Source: Social Media)

गणेश पूजा के लिए साड़ी हमेशा से पहली पसंद रही है। श्रद्धा कपूर का मैटेलिक शेड वाला टिशू सिल्क ऑर्गेंजा साड़ी लुक पूजा के दौरान बेहद एलिगेंट और मॉडर्न वाइब देता है। इस तरह की साड़ियां बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं।

Nita Ambani

Ganesh Utsav 2026 Look( Source: Social Media)
Ganesh Utsav 2026 Look( Source: Social Media)

रॉयल और क्लासिक लुक पसंद है, तो नीता अंबानी का ऑरेंज और मैजेंटा पिंक कॉम्बिनेशन वाला कांजीवरम या बनारसी सिल्क साड़ी लुक परफेक्ट चॉइस है। यह कॉम्बिनेशन बेहद समृद्ध और आकर्षक लगता है।

Sara Ali Khan

Ganesh Utsav 2026 Look( Source: Social Media)
Ganesh Utsav 2026 Look( Source: Social Media)

अगर आप साड़ी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो सारा अली खान की तरह ऑरेंज-पिंक बनारसी ब्रोकेड कलीदार लहंगा चुनें। इसे बजट में बनाने के लिए दो अलग-अलग शेड के बनारसी फैब्रिक लेकर कलीदार स्कर्ट सिलवाई जा सकती है।

Katrina Kaif

Ganesh Utsav 2026 Look( Source: Social Media)
Ganesh Utsav 2026 Look( Source: Social Media)

सोबर और कम्फर्टेबल लुक के लिए कैटरीना कैफ का गोटा एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इस स्टाइल के सूट्स ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर आसानी से मिल जाते हैं।

Radhika Merchant Ambani

Ganesh Utsav 2026 Look( Source: Social Media)
Ganesh Utsav 2026 Look( Source: Social Media)

सबसे जुदा दिखने के लिए राधिका मर्चेंट का यह ‘कांजीवरम साड़ी विथ बेल्ट’ लुक ट्राई करें। अपनी रेड या मैरून हैवी सिल्क साड़ी को सीधे पल्लू में पहनकर उसके साथ मैचिंग एम्ब्रॉयडर्ड फैब्रिक बेल्ट या कमरबंद पेयर करें।

Also Read: Nita Ambani Ganesh Chaturthi Look: 2500 करोड़ की मालकिन नीता अंबानी का रॉयल अंदाज, सिल्क साड़ी में बप्पा के स्वागत में ढाया कहर!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।