कलर्स टीवी का पसंदीदा शो ‘सहेर होने को है’ इन दिनों दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए है। शो में आ रहे नए-नए ट्विस्ट और टर्न दर्शकों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 16 सितंबर 2026 के आने वाले एपिसोड में फैंस को काफी इमोशनल और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। एक तरफ जहां माहिद और सहर के बीच की दूरियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं हैदर की पजेसिवनेस और गुस्सा अब हदें पार कर रहा है।
माहिद और सहेर को पास देख आगबबूला हुआ हैदर
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माहिद और सहर एक हादसे का शिकार होते-होते बचते हैं। दरअसल, ऊपर से कुछ सूखी टहनियां गिर जाती हैं, जिनमें सहर फंस जाती है। माहिद बिना देर किए उसकी मदद करने पहुंचता है और दोनों मिलकर रास्ता साफ करने लगते हैं। लेकिन तभी वहां हैदर आ धमकता है।
सहेर को माहिद के साथ इस हालत में देखकर हैदर का शक और जलन साफ नजर आने लगती हैं। हैदर तुरंत माहिद पर बरस पड़ता है और सहेर से सवाल-जवाब करने लगता है। हालांकि सहर उसे पूरी बात समझाने की कोशिश करती है, लेकिन जलन की आग में जल रहा हैदर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होता।
हैदर ने दी माहिद को वॉर्निंग, कहा- ‘दो हाथ की दूरी बनाकर रखो’

हैदर माहिद को साफ-साफ शब्दों में याद दिलाता है कि सहर अब उसकी होने वाली पत्नी है। वह माहिद को डांटते हुए कहता है कि ‘आज के बाद सहर और तुम्हारे बीच कम से कम दो हाथ की दूरी होनी चाहिए।‘ हैदर का यह पजेसिव रवैया देखकर माहिद का दिल पूरी तरह टूट जाता है।
हैदर यहीं नहीं रुकता, वह सहर को भी पजेसिव अंदाज में जताने की कोशिश करता है कि उसकी जिंदगी में सिर्फ हैदर का हक है। माहिद दूर खड़े होकर यह सब देखता रहता है और उसकी आंखों में छुपा दर्द साफ छलक आता है। माहिद समझ नहीं पा रहा है कि सहेर आखिर इस शादी के लिए क्यों मान गई है।
हैदर की नजदीकियों से दूर भागी सहेर, क्या शादी से पहले खुलेगा सच?

माहिद को वॉर्निंग देने के बाद हैदर सहर का हाथ थामकर उसे रोमांटिक मूड में एक तरफ ले जाता है। हैदर जैसे ही सहर के गालों को छूने और उसके करीब आने की कोशिश करता है, सहेर तुरंत पीछे हट जाती है। सहर का यह रिएक्शन साफ बयान करता है कि भले ही वह मजबूरी में हैदर से शादी करने जा रही है, लेकिन उसका दिल और भावनाएं आज भी सिर्फ माहिद से जुड़ी हुई हैं।
दूसरी ओर, घर में शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। क्या सहेर हैदर के इस जबरदस्ती के रिश्ते से खुद को बचा पाएगी? क्या माहिद समय रहते हैदर के असली मकसद और उसकी ब्लैकमेलिंग का पर्दाफाश कर पाएगा? यह देखना अगले एपिसोड्स में काफी दिलचस्प होने वाला है।
Read More: Bigg Boss 20 Promo Update: ‘नचनिया’ वाले ताने पर भड़के Scout, Arishfa को दी पटक कर..


Download Android App
Download iOS App




