अभिनेत्री गौहर खान के लिए यह वक्त काफी दुख भरा है। गौहर खान के पापा जफर अहमद खान का आज यानी 5 मार्च 2021 को निधन हो गया है। जफर अहमद पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इस बीच अदाकारा ने सोशल मीडिया पर फैंस से अपने पिता के लिए दुआं मांगने को कहा था।

गौहर की फ्रेंड ने दी सूचना
गौहर खान की दोस्त प्रीति सिमोस ने सोशल मीडिया के माध्यम गौहर के निधन के बारे में बताया है। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करके लिखा-मेरी गौहर के पापा। जिन्हें मैं प्यार करती थी। वो गर्व से जिए और गर्व से याद किए जाएंगे। परिवार के लिए प्यार और हिम्मत।
इसके अलावा गौहर खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है,इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मेरे पिता जफर अहमद खान के लिए दुआ करें। बता दें जफर अहमद का फ्यूनरल जोहर की नमाज के बाद होगा। इंशाअल्लाह। साथ ही अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम की कवल फोटो को बदलकर एक कैंडल की फोटो लगाई है।

गौहर खान ने अपने अब्बू के निधन के बाद पापा की एक तस्वीर शेयर की है और बहुत ही इमोशनल बात लिखी है। गौहर खान ने लिखा कि उनके पापा उनके हीरो थे और उनके जैसा कोई कभी नहीं बन पाएगा।
दरअसल गौहर खान के पिता की तबियत पिछले एक-दो दिनों से काफी ज्यादा खराब थी,तब उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। गौहर ने हाॉस्पिटल से कुछ तस्वीरें भी साझा की थी। एक फोटो में अभिनेत्री अपने अब्बू का हाथ पकड़े दिखाई दे रही थी।

गौहर खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्टे्रस पिछली बार वेब सीरीज तांडव में दिखाई दी थी। इस सीरीज में गौहर ने डिंपल कपाडिय़ा की पीए का किरदार निभाया था। जबकि सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए थे। वैसे इस वेब सीरीज को लेकर काफी ज्यादा बवाल भी हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



