Suniel Shetty के सी-सेक्शन को ‘कंफर्ट’ बताने पर फूटी Gauahar Khan, सुनाई खरी-खोटी

Summary :

गौहर खान ने सुनील शेट्टी के बयान पर जताई नाराज़गी

गौहर खान ने अपने व्लॉग में पहली बार अपने मिसकैरेज के दर्दनाक अनुभव को साझा किया और अभिनेता सुनील शेट्टी के सी-सेक्शन डिलीवरी पर बयान की आलोचना की। उन्होंने इसे महिला के संघर्ष को न समझने वाला बताया। गौहर ने जैद दरबार संग दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की और फैंस से दुआओं की अपील की।

एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2023 में जैद दरबार (Zaid Darbar) संग शादी और बेटे जेहान ( Jehan) के जन्म के बाद अब उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई निजी बातें अपने व्लॉग के ज़रिए साझा की हैं। गौहर (Gauahar) ने पहली बार खुलासा किया कि जेहान से पहले उनका मिसकैरेज (Miscarriage) हुआ था, जिसे याद करते हुए वह भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि यह अनुभव बेहद दर्दनाक था। साथ ही, उन्होंने अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के उस बयान पर भी नाराज़गी जाहिर की, जिसमें उन्होंने सी-सेक्शन डिलीवरी (Delivery) को ‘कम्फर्ट ऑप्शन’ बताया था। गौहर (Gauahar) ने इसे महिला के संघर्ष और दर्द को न समझने वाला बयान कहा। गौहर और जैद ने हाल ही में इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है, और फैंस से दुआओं की अपील की है। यह व्लॉग मातृत्व, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और समाज की सोच पर एक ईमानदार चर्चा है।

Gauahar Khan

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं गौहर खान

एक्ट्रेस और बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान एक बार फिर मां बनने जा रही हैं। 2023 में जैद दरबार से शादी करने के बाद इस कपल ने बेटे जेहान का स्वागत किया था। मां बनने के बाद गौहर सिल्वर स्क्रीन से दूर रहीं, लेकिन अब उन्होंने एक नया व्लॉग शुरू किया है जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी, मिसकैरेज और डिलीवरी के अनुभव को साझा कर रही हैं।

Gauahar Khan

मिसकैरेज का दर्द: “9 हफ्तों बाद मैंने बच्चा खो दिया”

अपने व्लॉग ‘मां नोरंजन’ में गौहर खान ने बेहद भावुक होकर बताया कि जेहान से पहले उनका मिसकैरेज हुआ था। उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा अनुभव था जिसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। मैंने लगभग 9 हफ्तों की प्रेग्नेंसी के बाद बच्चा खो दिया। उस नुकसान से उबरना बेहद मुश्किल था।”

Prince-Yuvika के घर हुई चोरी, नौकरानी ने चुराया कीमती सामान और हो गई फरार!Suniel Shetty

सुनील शेट्टी पर नाराज़: “जिसने बच्चा जन्म नहीं दिया, उसे दर्द का अंदाज़ा नहीं”

गौहर खान ने सुनील शेट्टी के उस बयान पर नाराजगी जताई जिसमें उन्होंने सी-सेक्शन को ‘कम्फर्ट ऑप्शन’ कहा था। गौहर बोलीं, “मैं ज़ोर से चिल्लाना चाहती हूं — आप ऐसा कैसे कह सकते हैं? ये कोई आसान रास्ता नहीं है, ये एक दर्दनाक प्रक्रिया है।”

Tamanna Choudhary