गौहर खान नवंबर में बनेंगी जैद दरबार की दुल्हनिया? पिता इस्माइल दरबार ने कह दी ये बात

Summary :

बॉलीवुड गलियारे से एक और कपल की शादी की करने खबरें सामने आ रही है। जी हां बताया जा रहा है गौहर खान और जैद दरबार अगले महीन मुंबई में शादी कर सकते हैं।

बॉलीवुड गलियारे से एक और कपल की शादी की करने खबरें सामने आ रही है। जी हां बताया जा रहा है गौहर खान और जैद दरबार अगले महीन मुंबई में शादी कर सकते हैं। यूं तो गौहर खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। फिलहाल गौहर बिग बॉस 14 में नजर आ रही है,लेकिन अदाकारा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ  से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। 
ऐसे में गौहर की शादी के खूब चर्चे हो रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इस बात की जानकारी जैद दरबार के पिता और म्यूजिक डॉयरेक्टर इस्माइल दरबार ने एक निजी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में बताया है,कि गौहर खान का जैद के साथ अफेयर की खबरों के बीच अब दोनों की शादी की बातें भी चल रही हैं। इस बारे में इस्माइल दरबार ने अपनी हामी भर दी है।

 इस्माइल दरबार ने बेटे जैद और गौहर के लिए कही ये बात 
इस्माइल दरबार ने बताया कि गौहर खान के साथ हमारी खास मीटिंग हमारे ही घर पर हुई थी और इस दौरान हमने साथ मिलकर बिरयानी भी खाई। इस खास अवसर पर मेरी पतनी आयशा ने गौहर से 4 घंटे बातचीत भी की। वैसे इस खास मीटिंग के बाद अब यह बात बिल्कुल साफ हो गई कि जैद और गौहर दोनों को पसंद करते है और एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। 
वहीं इस्माइल दरबार ने एक अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि, “मेरे बेटे ज़ैद ने मुझे बताया है कि वे एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं । और इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है । एक पिता के रूप में, मैंने उन्हें एक बार कहा था कि वह उनसे 5 साल बड़ी है, इसलिए यह तय कर लो कि यह असली प्यार है या नहीं, इससे पहले कि आप दोनों शादी का फैसला करें। लेकिन मेरे बेटे को अपने प्यार पर पूरा यकीन है और जब हमलोग गौहर से मिलें और उनके साथ समय बिताने के बाद हमें भी यकीन हो गया कि गौहर हमारे बेटे का बहुत ख्याल रखती हैं । मेरी पत्नी ने गौहर से बात करने के बाद मुझसे कहा कि यह बहुत अच्छी है ।
वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या गौहर और जैद सच में नवंबर या दिसंबर में शादी करेंगे तो इस पर जैद की मॉम आयशा ने कहा, ‘अभी तक हमने शादी को लेकर कोई बात नहीं की है। लेकिन हां, अगर जैद और गौहर कल की या फिर 6 महीने के बाद की शादी की तारीख तय करते हैं तो हम इसके लिए तैयार हैं। जैसा भी वो कहें।
बता दें,कुछ दिनों पहले बिग बॉस 14 में एजाज खान ने कहा था कि वो गौहर खान को पसंद करते हैं? इस पर जैद से पूछे जाने पर उन्होंने कहा था,एजाज को गौहर को अभी अच्छे से जान लेना चाहिए। लेकिन ऐसा जैद दरबार ने तब कहा जब वो और गौहर सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। 

Desk Team