बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। केंद्रीय वित्त मंत्री और बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण ने पटना में 5 सूत्र, 1 लक्ष्य, 11 संकल्प वाला विजन डाक्यूमेंट को जारी किया। इस घोषणा पत्र में बिहार विकास से जुड़े 11 बड़े वादे किए गए है। इसके साथ ही बीजेपी ने एक नया नारा भी दिया है ‘भाजपा है तो भरोसा है’।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. निर्मला सीतारमण ने कहा कि जबतक कोरोना वैक्सीन नहीं आती है, तबतक मास्क ही वैक्सीन है। लेकिन जैसे ही वैक्सीन आएगी तो भारत में उसका उत्पादन बड़े स्तर पर किया जाएगा।
बिहार के लिए BJP के 11 संकल्प
1. हर बिहारवासी को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा कोरोना का टीका।
2. बिहार में मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित तकनीकी शिक्षा को हिंदी भाषा में उपलब्ध करना।
3. आने वाले 1 वर्ष में राज्य के सभी प्रकार के विद्यालय, उच्च शिक्षा के विश्वविद्यालयों तथा संस्थानों में 3 लाख नए शिक्षकों की नियुक्ति।
4. बिहार को नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब के रूप में विकसित करना। और अगले 5 वर्षों में 5 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध करने का वादा।
5. 10 लाख समूहों के माध्यम से 1.20 करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाना।
6. 10 हजार चिकित्सक, 50 हजार पैरामेडिकल कर्मियों सहित राज्य में कुल 1 लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के अवसर। साथ ही 2024 तक दरभंगा ‘एम्स’ का संचालन।
7. धान तथा गेंहू के बाद अब दलहन की भी खरीद MSP की निर्धारित दरों पर करना।
8. ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रों में और 30 लाख लोगों को वर्ष 2022 तक पक्के मकान उपलब्ध कराना।
9. अगले 2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा।
10. मीठे पानी में पलने वाली मछलियों के उत्पादन में 2 वर्षों में राज्य को देश का नम्बर राज्य बनाने का संकल्प।
11. 1000 नए एफपीओ को आपस में जोड़कर सप्लाई चैन विकसित करना, जिससे 10 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
घोषणा पत्र जारी करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, बिहार एक ऐसा राज्य है जहां सभी नागरिक राजनीतिक रूप से संवेदनशील और अच्छी तरह से सूचित हैं। वे उन वादों को जानते और समझते हैं जिन्हें पार्टी करती है। यदि कोई हमारे घोषणा पत्र पर सवाल उठाता है, तो हम उन्हें विश्वास के साथ जवाब दे सकते हैं जैसा कि हमने जो वादा किया था उसे पूरा करते हैं।
उन्होंने कहा, बिहार के लोग अपने कौशल के कारण देश के हर राज्य में कार्यरत हैं। सभी के लिए विकास की बहुत संभावना है। यह संभव पाया है क्योंकि बिहार सरकार ने विश्वास के साथ अपने पिछले वादों को पूरा किया था। मैं राज्य के सभी लोगों से एनडीए को वोट देने और इसे जीतने की अपील करती हूं।
वित्त मंत्री ने कहा, जैसे ही कोरोना वैक्सीन बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए उपलब्ध होगा, बिहार के प्रत्येक व्यक्ति को मुफ्त टीकाकरण मिलेगा। यह हमारे चुनाव घोषणा पत्र में उल्लिखित पहला वादा है। उन्होंने कहा, एनडीए के शासन के दौरान बिहार में जीडीपी में तेज वृद्धि हुई है, यह एनडीए सरकार के पिछले 15 वर्षों में राज्य में 3% से 11.3% हो गया है, न कि 15 साल के जंगल राज के दौरान। यह संभव हो पाया क्योंकि हमारे सरकार ने लोगों के लिए सुशासन को प्राथमिकता दी।


Download Android App
Download iOS App



