बिग बॉस-7 की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बीते काफी दिनों से उनकी शादी को लेकर बीते काफी दिनों से चर्चाएं चल रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद ऐलान किया था कि वह जल्द ही स्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार संग शादी रचाने वाली हैं और अब उन्होंने अपने निकाह की डेट का भी ऐलान कर दिया है। गौहर खान ने जैद दरबार के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए बताया है कि वह किस तारीख को जैद दरबार संग निकाह करेंगी।

गौहर खान ने बताया है कि वो 25 दिसंबर को शादी रचाने वाली है। उन्होंने एक बेहद प्यारी सी पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो जैद दरबार के साथ जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रही हैं। इन तस्वीरों को आप नीचे देख सकते हैं।

शादी का खुलासा करते हुए गौहर खान ने बताया है कि मौजूदा हालातों को देखते हुए वो बेहद सादे तरीक से अपने परिजनों के बीच ही शादी करने वाली है। ये एक निजी कार्यक्रम होगा जिसमें करीबी लोग ही शामिल होंगे। इतना ही नहीं, गौहर खान ने ये खबर सुनाते हुए अपने चाहने वालों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया है।


Download Android App
Download iOS App



