एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। गौहर खान ने पिछले दिनों अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग सगाई की। अब एक्ट्रेस ने इंस्टा पर अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट की है। एक्ट्रेस की एंगेजमेंट रिंग वाकई बेहद खूबसरत है। इसके बाद ही उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

टीवी स्टार गौहर खान की सगाई और शादी को लेकर रोजाना खबरें भी सामने आती रहती है। जिसके बाद कयास लग रहे हैं कि शायद अभिनेत्री ने गुपचुप बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ सगाई कर ली है। इस तस्वीर में गौहर खान के हाथ में उनकी सगाई की अंगूठी साफ नजर आती है। इसे फ्लॉन्ट करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा- बेहद परफेक्ट। कुछ नहीं कर सकती बस पूरा दिन इसे देख सकती हूं। हालांकि गौहर ने रिंग दिखाने के साथ साथ पोस्ट में ब्रैंड प्रमोशन भी किया है।

गौहर की फोटो पर फैंस और टीवी सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे हैं. करणवीर बोहरा ने गौहर को बधाई दी है। अनीता हसनंदानी, सुगंधा मिश्रा, निशा राव समेत कई सेलेब्स ने गौहर को शुभकामनाएं दी हैं।

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि इन दिनों गौहर खान सिंगर और एक्टर जैद दरबार को डेट कर रही हैं। जैद दरबार मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। जैद दरबार के साथ गौहर खान अक्सर ही अपनी बेहद क्यूट तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। हाल ही में अदाकारा ने ऐलान किया था कि उन्होंने जैद दरबार के मैरिज प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया है। इसके बाद अब गौहर खान की इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर को देख यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये कपल सगाई कर चुका है।


Download Android App
Download iOS App



