ज़ोरो से चल रही है गौहर खान की शादी की तैयारियां, आज हुई मेहंदी सेरेमनी

Summary :

अब गौहर खान ने मेहंदी सेरेमनी की कुछ फोटोज शेयर की हैं। जी हां, गौहर खान ने जैद दरबार के नाम की मेहंदी हाथों पर लगाकर फोटोज शेयर की हैं।

गौहर खान जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार से शादी करने वाली है। उनकी शादी की रस्मे भी शुरू हो चुकी है, जिनकी तस्वीरे गौहर सबके साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। 
आपको बता दे, 24 दिसंबर यानी आज गौहर खान की मेहंदी सेरेमनी हो रही है। गौहर खान ने गुरुवार सुबह पहले तो एक फ्रेम शेयर किया था, जिसमें जैद और गौहर के हाथ नज़र आ रहे थे। जिसके बाद अब गौहर खान ने मेहंदी सेरेमनी की कुछ फोटोज शेयर की हैं। जी हां, गौहर खान ने जैद दरबार के नाम की मेहंदी हाथों पर लगाकर फोटोज शेयर की हैं। 
इन फोटोज में गौहर और उनकी मेहंदी दोनों ही काफी सुन्दर लग रही है। फोटोज शेयर करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा, “मेहंदी की रात आई! अपनी जान, मेरे भाई को मैं शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिंदगी का इतना प्यारा तोहफा देने के लिए। मैंने वो पहना है जो मुझे चार साल पहले दिया था। तुम मेरी शादी पर तो नहीं आ पा रहे हो, लेकिन तुम्हारा प्यार मेरे साथ है। जिंदगी के बड़े दिन पर तुम्हारा भेजा तोहफा पहनकर मैं स्पेशल महसूस कर रही हूं।”
अब गौहर की इन फोटोज को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। वही इन दोनों के बाकी सेलिब्रिटी दोस्त भी इस फोटो की तारीफ कर दोनों को बधाइयाँ दे रहे है।  

Desk Team