शाहरुख खान स्टारर पठान रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। 25 जनवरी को रिलीज हुई पठान अभी तक बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में है। पठान ने बॉक्स ऑफिस का माहौल ही बदल कर रख दिया है।

इस बीच कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई है जिसमें कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार जैस सुपरस्टार्स की फिल्में भी शामिल है मगर किंग खान के आगे किसी एक्टर का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला। वहीं, अब पठान की सक्सेस पर शाहरुख की वाइफ गौरी खान ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है।

गौरी खान सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं और वो अक्सर अपने पति और बच्चों के लिए स्पेशल पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर पठान की सक्सेस पर एक पोस्ट शेयर किया है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, अपने इस पोस्ट में किंग खान की लविंग वाइफ ने पठान के कलेक्शन के बारे में लिखा है।

गौरी खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अंकाउट पर फिल्म पठान वर्ल्ड वाइड 1026 करोड़ के कलेक्शन वाले पोस्टर को शेयर किया है साथ ही सुपरस्टार की वाइफ ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘रिकॉर्ड तोड़ लकीर…’ गौरी ने इसके साथ पठान को टैग किया है। किंग खान की वाइफ के इस पोस्ट को अबतक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।
बता दें कि शाहरुख खान ने पूरे 4 साल बाद पठान के साथ जोरदार कमबैक किया है। इस फिल्म ने एक बात तो साबित कर दी है कि इतने सालों बाद भी किंग खान की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पठान ने इंडिया में 528.89 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म का कलेक्शन 1026 करोड़ के पार पहुंच गया गया है।


Download Android App
Download iOS App



