Gauri Khan ने इस फिल्ममेकर के घर की कर दी काया पलट, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

Summary :

सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी होने के साथ साथ गौरी खान एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर है गौरी कई फिल्मी सितारों और जाने माने लोगों के घरों को डिजाइनर करके नया लुक दे चुकी है और अब हाल ही उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर और अपने खास दोस्त करण जौहर के घर का मेकओवर कर दिया है, जिसकी झलक भी करण ने दिखाई है।

बॉलीवुड के किंग
खान की बादशाहत इस इंडस्ट्री में आज भी कायम है ,लेकिन बात करें शाहरूख खान की
पत्नी गौरी खान की तो वो भी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। गौरी खान अक्सर किसी
न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी ही रहती है और इन दिनों उन्होंने फिल्ममेकर करण
जौहर के घर का रिनोवेशन किया है, जिस वजह से वो जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

सुपरस्टार शाहरुख
खान की पत्नी होने के साथ साथ गौरी खान एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर है जिसके
बारे में शायद हर कोई जानता होगा। गौरी कई फिल्मी सितारों और जाने माने लोगों के
घरों को डिजाइन करके नया लुक दे चुकी है और अब हाल ही उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर
और अपने खास दोस्त करण जौहर के घर का मेकओवर कर दिया है, जिसकी झलक भी उन्होंने दिखाई
है।

दरअसल, हाल ही
में गोरी खान ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकरी लोगों के साथ शेयर की
है। गौरी ने एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर कर करण के घर की झलक दिखाई है। इस
वीडियो पर कमेंट करते हुए गौरी ने लिखा,
‘सबसे पसंदीदा प्रोजेक्ट्स में से एक… यह मेरे दिल के सबसे करीब इसलिए रहा
क्योंकि ये अपने साथ जो लेकर आया वो यकीनन
, ग्लैमर की दुनिया में ओजी का प्रतिनिधित्व करता है – करण
जौहर।
‘

Gauri Khan says Karan Johar never invited her on Koffee with Karan, reveals  'you have to be glam to be on the show' | Entertainment News,The Indian  Express


गौरी खान की इस
पोस्ट पर करण जौहर ने भी कमेंट करते हुए उनका धन्यवाद किया। करण जौहर ने कमेंट करते
हुए कहा,
‘मेरा घर अब आपका
है। आपसे बेहतरीन इसके लिए कोई और पावर नहीं मांग सकता। आप बेहतरीन हो गौरी खान।
‘ करण के घर के इस नए लुक को उनके फैंस भी काफी ज्यादा पसंद
कर रहे है और कमेंट करके अपना ढेर सारा प्यार लुटा रहे है।


बता दें कि गौरी
खान ने इससे पहले अपने घर मन्नत की नेमप्लेट को भी री-डिजाइन किया था, जिसकी
तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल रही थी। इसके साथ ही वो पहले आलिया भट्ट
, सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर ट्विंकल खन्ना और कई और सितारों के घरों को नया
लुक दे चुकी
है।   

Desk Team