‘गजनी’ और ‘रेडी’ अभिनेता असिन थोट्टूमकल ने मंगलवार को अपनी बेटी अरी के छठे जन्मदिन सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कीं।असिन ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें डालीं, जिसमें अरिन अपने पिता (राहुल शर्मा) की गोद में बैठी हुई हैं और वफ़ल पर मोमबत्ती बुझा रही हैं।असिन और राहुल अपनी बेटी का छठा जन्मदिन मनाने के लिए पेरिस गए। एक्ट्रेस ने एफिल टॉवर की एक फोटो भी शेयर की।
24 अक्टूबर 2023 को असिन की बेटी अरिन छह साल की हो गईं। इस स्पेशल डे को उनके माता-पिता ने खास अंदाज में मनाया। प्यारी मां ने अपनी बेटी के जन्मदिन समारोह की फोटोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। असिन और उनके पति राहुल शर्मा अपनी बच्ची अरिन को उसके छठे जन्मदिन पर पेरिस ले गए थे।असिन ने जनवरी 2016 में माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की। इस जोड़े ने अक्टूबर 2017 में अपने पहले बच्चे, बेटी अरिन का स्वागत किया।
शादी के बाद असिन ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया।उन्हें आखिरी बार 2015 की कॉमेडी ‘ऑल इज़ वेल’ में अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर और सुप्रिया पाठक के साथ देखा गया था।वह ‘गजनी’, ‘रेडी’, ‘बोल बच्चन’ और ‘हाउसफुल 2’ जैसी कई बड़ी हिट बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा थीं।वह कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी नजर आईं।


Download Android App
Download iOS App






