भोजपुरी क्वीन Akshara Singh ने बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ संग उड़ाया गर्दा, ‘घिस घिस घिस’ गाने में Akshay Kumar संग केमिस्ट्री देख फैंस के उड़े होश

Summary :

Ghis Ghis Ghis Song: बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा का जब भी मिलन होता है, तो सोशल मीडिया पर तहलका मचना तो तय है। ऐसा ही एक महा-धमाका इस बार हुआ है बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार और भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बीच। अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हो चुका है। इस गाने ने आते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। गाने में अक्षरा सिंह के देसी लटके-झटकों और अक्षय कुमार के जबरदस्त स्वैग ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। दोनों…

Ghis Ghis Ghis Song: बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा का जब भी मिलन होता है, तो सोशल मीडिया पर तहलका मचना तो तय है। ऐसा ही एक महा-धमाका इस बार हुआ है बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार और भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बीच। अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हो चुका है। इस गाने ने आते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। गाने में अक्षरा सिंह के देसी लटके-झटकों और अक्षय कुमार के जबरदस्त स्वैग ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।

Ghis Ghis Ghis Song: गाने को लेकर बेहद एक्साइटेड दिखीं अक्षरा सिंह, फैंस को दी ये चेतावनी

Ghis Ghis Ghis Song
Ghis Ghis Ghis Song ( Source : Social Media)

बॉलीवुड के इस सबसे बड़े डांस नंबर को लेकर अक्षरा सिंह खुद भी बेहद एक्साइटेड नज़र आ रही हैं। गाने की रिलीज के बाद उन्होंने अपने फैंस से खुलकर बात की। अक्षरा ने बड़े ही मजेदार और देसी अंदाज में अपने फैंस को चेतावनी देते हुए कहा, “फटेगा स्पीकर और ब्रेक होगा पूरा डांस फ्लोर। ई गाना सुनके अगर आप नाचने लग जाएं… त हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा।” अक्षरा सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फैंस उनके इस कॉन्फिडेंस और मस्तीभरे अंदाज के दीवाने हो गए हैं। इस गाने को मशहूर सिंगर विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि इसके धमाकेदार और कैची लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक इतना जबरदस्त है कि पैर अपने आप थिरकने लगते हैं।

Akshara Singh: बॉलीवुड में भी चला अक्षरा सिंह का जादू, ‘खिलाड़ी’ कुमार के साथ देसी अंदाज से लूटी महफिल

अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा की ‘शेरनी’ कहा जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग, बेमिसाल डांस और सुरीली गायकी से करोड़ों दिलों पर राज किया है। लेकिन अब, ‘घिस घिस घिस‘ गाने के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी पकड़ जमा ली है। गाने में अक्षय कुमार जैसी बड़ी हस्ती के सामने अक्षरा ने जिस कॉन्फिडेंस के साथ डांस मूव्स दिखाए हैं, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

अक्षय कुमार के साथ उनकी स्क्रीन टाइमिंग और एक्सप्रेशंस लाजवाब हैं। बॉलीवुड के गलियारों में भी अब अक्षरा सिंह के नाम के चर्चे तेज हो गए हैं। इस गाने के बाद अक्षरा की लोकप्रियता देश के कोने-कोने में पहुंच गई है और वे अब नेशनल क्रश की लिस्ट में शुमार होती दिख रही हैं।

Welcome to the Jungle: कब रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’? मल्टीस्टारर फिल्म में दिखेगी सितारों की भारी फौज

Welcome to the Jungle
Welcome to the Jungle ( Source : Social Media)

अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का यह गाना तो सिर्फ एक झांकी है, असली पिक्चर अभी बाकी है। अहमद खान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इसी साल 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म को फिरोज ए. नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह एक बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी और एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ राजपाल यादव, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, जॉनी लीवर, दिशा पाटनी और रवीना टंडन जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के इस नए गाने ‘घिस घिस घिस’ ने दर्शकों की क्यूरोसिटी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है और अब फैंस 26 जून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘घिस घिस घिस’ गाना जैसे ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ड्रॉप हुआ, फैंस क्रेजी हो गए और कमेंट सेक्शन में मानो भूचाल आ गया। जहां एक तरफ अक्षय कुमार के फैंस उनके एवरग्रीन स्वैग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं अक्षरा सिंह के चाहने वालों ने कमेंट बॉक्स को ‘भोजपुरी पावर‘ के नारों से पाट दिया है।

एक यूजर ने लिखा, “भोजपुरी की शेरनी जब बॉलीवुड के खिलाड़ी से टकराएगी, तो ऐसा ही ब्लास्ट होगा, कतई जहर केमिस्ट्री है!” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “अक्षरा ने अपने डांस से अक्षय कुमार को भी कड़ी टक्कर दी है, थिएटर्स में इस गाने पर खूब नोट बरसेंगे।” ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर #AksharaSingh और #GhisGhisGhis लगातार ट्रेंड कर रहा है। लोग इस जुगलबंदी को साल का सबसे बड़ा सरप्राइज बता रहे हैं और रील्स पर भी इस गाने के हुक-स्टेप ने तहलका मचाना शुरू कर दिया है।

Read More: Naagin 7: महादेव के भयंकर श्राप का हुआ अंत! बेटी Ananta को देख फूट-फूटकर रोई पत्थर की मूर्ति, ‘ड्रैगन’ का हुआ..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।