Hello Hall of Fame Awards Night 2018
मुंबई में रविवार रात Hello Hall of Fame Awards में फिल्मी सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इस अवॉर्ड नाइट के ब्लू कारपेट पर बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपने जलवे बिखेरे।
एंटरटेनर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजी गईं दीपिका यहां डिजाइनर फाल्गुनी और पीकॉक का व्हाइट फ्लोर लेंथ गाउन पहना। अपने लुक को उन्होंने सिल्वर बेल्ट, तनिष्क ज्वैलरी और मेकअप से कम्पलीट किया। दीपिका ने इस इवेंट की एक तस्वीर जारी की है, जिसमें रेखा उन्हें ‘एंटरटेनर ऑफ द ईयर (फीमेल)’ की ट्रॉफी देती दिख रही हैं।
रणवीर को एंटरटेनर ऑफ द ईयर (मेल) अवॉर्ड मिला। वह यहां अपने ही अनोखे अंदाज में पहुंचे थे।

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत यहां शांतनु और निखिल की स्टाइलिश साड़ी में नजर आईं। रणवीर सिंह, शाहरुख खान, राजकुमार राव, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन अवॉर्ड नाइट के ग्रीन कारपेट पर देखे गए। मौके पर शाहरुख पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने इस अवॉर्ड शो में स्टाइलिश अंदाज में शिरकत की। उन्होंने स्टेज पर आकर शाहिद का अवॉर्ड लिया। इस अवॉर्ड नाइट में शाहिद मौजूद नहीं दिखे।
रणवीर शो के बैक स्टेज पर दीपिका के साथ जमकर मस्ती करते नजर आए। दोनों ने एक साथ खूब पोज दिए।



Download Android App
Download iOS App








