डिजिटल मंच पर खुद को साबित करने का अच्छा मौका : श्रेया पिलगांवकर

Summary :

मु्म्बई : अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर का मानना है कि डिजिटल मंच पर लोग अपनी तरह से खुद को साबित कर सकते है। हाल ही में वेब सीरिज ‘मिर्जापुर’ में नजर आईं

मु्म्बई : अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर का मानना है कि डिजिटल मंच पर लोग अपनी तरह से खुद को साबित कर सकते है। हाल ही में वेब सीरिज ‘मिर्जापुर’ में नजर आईं श्रेया, अभिनेता सचिन पिलगांवकर और अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपना कदम रखा और अब वह वेब सीरिज ‘मिर्जापुर’ में नजर आईं।

श्रेया का मानना है कि आज रचनात्मक लोगों के पास वेब सीरिज के जरिए अपनी खुद की पहचान बनाने का मौका है, जो (वेब मंच) पर कहानी बयां करने का एक मशहूर मंच बनता जा रहा है। श्रेया ने कहा, ‘‘जैसे कि ‘मिर्जापुर’ (वेब सीरिज) में भले ही हम (महिला कलाकार) स्क्रीन पर पुरुषों (पुरुष कलाकार) जितना ना दिखें हों, लेकिन जब आप शो देखते हैं तो आप देखते हैं कि हर व्यक्ति एक महत्वपूर्ण किरदार निभाता है।’’

श्रेया ने वेब मंच पर सेंसरशिप ना होने को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसका कई बार दुरुपयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे दो-तीन ऐसे वेब शो के ऑफर भी मिले जिसमें अनावश्यक अंतरग दृश्य थे। आजकल लोग लोकप्रियता पाने के लिए भी ऐसा करते हैं।’’ श्रेया का मानना है कि वेब मंच पर भी बड़ी तादाद में लोग काम कर रहे हैं लेकिन एक अभिनेता के तौर पर यहां आपको निखरने का मौका भी मिलता है।

Desk Team