बॉलीवुड फिल्मों में दादी के किरदार निभाने के लिए लोकप्रिय एक्ट्रेस ज़ोहरा सहगल को गूगल ने याद किया है। गूगल हर रोज डूडल के जरिए दुनिया की महान हस्तियों को याद करता है और आज के डूडल पर स्थान मिला है ज़ोहरा सहगल को। आज Google ने Doodle भारत की दिग्गज एक्ट्रेस और डांसर ज़ोहरा सहगल को समर्पित किया है. गूगल डूडल में प्रतिष्ठित अभिनेत्री को डांस करते हुए दिखाया गया है. जोहरा सहगल का ये डूडल गूगल की गेस्ट आर्टिस्ट पार्वती पिल्लई ने बनाया है. अपनी वेबसाइट पर लिखे गए एक नोट में, Google ने जोहरा सहगल को देश की पहली ऐसी महिला एक्ट्रेस में से एक के रूप में बताया है, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान हासिल की.
एक्ट्रेस जोहरा सहगल का जन्म तो 27 अप्रैल, 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था और 102 वर्ष की आयु में उन्होंने 14 जुलाई 2014 में नई दिल्ली में अंतिम सांस ली. वह एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार से थी,जोहरा, जहां बाजी, सीआईडी और आवारा जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी के लिए जानी जाती हैं तो वहीं कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी पहचानी जाती हैं.
लेकिन, आज ही के दिन रिलीज हुई थी उनकी फिल्म ‘नीचा नगर’। 1946 में रिलीज हुई वो फिल्म, जिसकी वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है। एक्ट्रेस ने इप्टा की मदद से बनी चेतन आनंद की फिल्म ‘नीचा नगर’ में अभिनय किया था। कान फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीतकर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाली यह पहली भारतीय फिल्म थी। यह फिल्म आज ही के दिन रिलीज हुई थी।भारतीय सिनेमा जगत और डांस की दुनिया में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.


Download Android App
Download iOS App




