Gota Patti Suit Design: सूट के ऐसा आउटफिट जिसे आप कई सारे खास मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं और इसमें आपका लुक भी खूबसूरत नजर आता है। वहीं अगर आप किसी शादी के फंक्शन में हिस्सा ले रही हैं और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो, आप गोटा पट्टी सूट स्टाइल कर सकती हैं। यह सूट जहां आपके लुक को रॉयल बनाने में मदद करेगा तो वहीं इसमें आप खूबसूरत भी नजर आएंगी।
Gota Patti Suit Design: शादी के फंक्शन के लिए बेस्ट हैं ये 5 लेटेस्ट डिजाइंस वाले गोटा पट्टी सूट
1. Velvet Gota Patti Suit

भीड़ से अलग नजर आने के लिए साथ ही, न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह के सूट का चुनाव कर सकती हैं। यह सूट वेलवेट फैब्रिक में है और इस सूट में बेहद ही खूबसूरत गोटा पट्टी वर्क भी किया हुआ है। इस सूट को अप मेहँदी या संगीत फंक्शन में वियर कर सकती हैं और इसे आप 2,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
2. Mirror Work Gota Patti Suit

स्टाइलिश लुक के लिए आप इस तरह के मिरर वर्क गोटा पट्टी सूट स्टाइल कर सकती हैं। इस सूट में बेहद ही खूबसूरत मिरर वर्क किया हुआ है साथ ही, ये राउंड नेक डिजाइन में है। इस तरह का सूट आप कई सारे कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकती हैं जो आपको 1,500 रुपये में मिल जाएंगे।
3. Anarkali Gota Patti Suit

अगर आपको घेरदार सूट पहनना पसंद है, तो ऐसे में आप गोटा वर्क वाला अनारकली सूट को वियर कर सकती हैं। इस तरह के सूट भी पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें सूट के निचले हिस्से पर गोटा वर्क वाला डिजाइन मिलता है। इसके अलावा स्लीव्स और दुपट्टे पर भी गोटा वर्क मिलता है। इससे लुक सुंदर लगता है। इस तरह के लुक को आपको रीक्रिएट करना चाहिए। इससे आप अच्छी लगेंगी।
4. Sharara Gota Patti Suit

अगर आप सुंदर दिखना चाहती हैं, तो ऐसे में आप गोटा पट्टी वाला शरारा सूट वियर कर सकती हैं। इस तरह के सूट पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही, इससे लुक भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस तरह के सूट में आपको सिर्फ बॉर्डर पर गोटा वर्क मिलेगा। इसके अलावा पूरा सूट प्लेन या प्रिंटेड डिजाइन में मिलेगा। इस तरह के सूट को वियर करके आप किसी भी फंक्शन या इवेंट में जा सकती हैं। ये आपको मार्केट में 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएगा।

















