Nupur Sanon के रिसेप्शन में ऑनस्क्रीन मम्मी से मिली Shivangi Joshi, Mohsin Khan संग बिताए लम्हें

YRKKH Stars At Nupur Sanon Reception

YRKKH Stars At Nupur Sanon Reception: बीते दिन 11 जनवरी को कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयप्रेंड स्टेबिन बेन के साथ शादी की हैं. उदयपुर में हुई इस ग्रैंड वेडिंग में कई स्टार्स शिरकत करते दिखाई दिए. जनमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टीवी जगत के कई सैलेब्स को देखा गया, लेकिन जिसनें सबसे ज्यादा अपनी ओर लोगों का ध्यान खींचा वो थी टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान और शिवांगी जोशी.

 

Hina Khan Shivangi Joshi Mohsin Khan in Nupur Sanon Wedding Reception: ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार्स का रियूनियन

YRKKH Stars At Nupur Sanon Reception
YRKKH Stars At Nupur Sanon Reception (Source: Social Media)

दरअसल बीते दिन कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर के वैडिंग रिसेप्शन में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से फेम पाने वाली एक्ट्रेस हिना खान को स्पॉट किया गया. जहां उनकी मुलाकात उनकी ऑनस्क्रीन बेटी शिवांगी जोशी से हो गई. शिवांगी जोशी ने जैसे ही हिना खान को देखा वैसे ही वो खुशी के मारे चहक उठीं. शिवांगी जोशी ने अपनी ऑनस्क्रीन मां का हाथ थाम लिया और बड़े ही प्यार के साथ शिवांगी जोशी और हिना खान ने मीडिया से इंटरैक्ट किया.

YRKKH Stars At Nupur Sanon Reception
YRKKH Stars At Nupur Sanon Reception (Source: Social Media)

इस दौरान शिवांगी जोशी और हिना खान आपस में बात भी करती नजर आईं. हिना और शिवांगी के बीच का बॉन्ड देखकर ऐसा लग रहा था कि वो सच में मां और बेटी का रिश्ता रखती हैं. मीडिया से मिलने के बाद शिवांगी जोशी, नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन से मिलने पहुंच गईं और उनके साथ जमकर पोज भी दिए.

YRKKH Stars Meetup: शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के फैंस के बीच मचा हंगामा

शिवांगी जोशी और हिना खान को साथ देखकर ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैंस बहुत खुश हैं. क्योंकि शिवांगी और हिना को काफी समय के बाद ऑन स्क्रीन ऐसी बॉन्डिंग शेयर करते देखा गया है. लेकिन बात यहां पर ही खत्म नहीं होती, क्योंकि शिवांगी जोशी और हिना खान के बाद टीवी एक्टर मोहसिन खान भी नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे.

नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन के वैडिंग रिसेप्शन में मोहसिन खान को देखकर फैंस के बीच हंगामा मच गया क्योंकि सब शिवांगी और मोहसिन को साथ में देखकर फिर से उनको कपल कहने लगे और उन दिनों को याद करने लगे जब सीरियल में ये दोनों कलाकार कपल के तौर पर किरदार निभाया करते थे.

YRKKH Stars At Nupur Sanon Reception: किसी जमाने में साथ थे शिवांगी जोशी और मोहसिन खान

YRKKH Stars At Nupur Sanon Reception
YRKKH Stars At Nupur Sanon Reception (Source: Social Media)

ऐसा माना जाता है कि सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की शूटिंग के दौरान शिवांगी जोशी और मोहसिन खान एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे. शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को अक्सर सेट के बाहर भी एक साथ स्पॉट होते देखा जाता था. हालांकि सीरियल खत्म होने के बाद फिर एक समय ऐसा भी आया जब शिवांगी जोशी और मोहसिन खान अलग हो गए और फिर दोनों ही कलाकार एक-दूसरे को नजरअंदाज करते दिखाई देते थे. हालांकि कई बार इवेंट्स में शिवांगी जोशी और मोहसिन को एक ही जगह पर स्पॉट भी किया गया, पर उन इवेंट्स में भी ये दोनों एक दूसरे से ज्यादा बात करते नहीं दिखते थे.

Read More: Malaika Arora ‘मिस्ट्री मैन’ को कर रही हैं डेट? Arjun Kapoor के बाद किसके संग बना एक्ट्रेस का रिश्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।