टॉक शो Two Much With Kajol And Twinkle में Govinda ने पत्नी Sunita Ahuja को लेकर ये क्या कहा?

Summary :

90s के सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं. दोनों की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसे वजह से चर्चा में बनी रहती है. हालांकि पिछले कुछ समय से इन दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म था. कहा जा रहा था कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं है और जल्द ही वे अलग हो सकते हैं. लेकिन अब गोविंदा ने खुद इन खबरों पर रियेक्ट करते हुए कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। टॉक शो में…

govinda

90s के सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं. दोनों की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसे वजह से चर्चा में बनी रहती है. हालांकि पिछले कुछ समय से इन दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म था. कहा जा रहा था कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं है और जल्द ही वे अलग हो सकते हैं. लेकिन अब गोविंदा ने खुद इन खबरों पर रियेक्ट करते हुए कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

टॉक शो में पहुंचे Govinda

हाल ही में गोविंदा (Govinda) काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच’ में पहुंचे, जहां उनके साथ एक्टर चंकी पांडे भी मौजूद थे. इसी बातचीत के दौरान गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने सुनीता (Sunita Ahuja) को बच्ची बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी में कई गलतियां की हैं, लेकिन वह हमेशा परिवार के लिए ऑनेस्ट रही है।

two much with kajol and twinkle

सुनीता को लेकर क्या कहा?

शो के दौरान गोविंदा (Govinda) ने मुस्कुराते हुए कहा, “वो खुद एक बच्ची है. मेरे बच्चे मेरी पत्नी को ऐसे संभालते हैं जैसे वो छोटी बच्ची हो. सुनीता जैसी हैं, वैसी ही बहुत प्यारी हैं. उन्हें जो जिम्मेदारियां दी गईं, उन्होंने हमेशा उन्हें बखूबी निभाया है. वो एक ईमानदार बच्ची हैं. हां, कभी-कभी वो ऐसी बातें कह देती हैं जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए, लेकिन उनकी नीयत कभी गलत नहीं होती.”

“महिलाएं दुनिया चलाती हैं”

बातचीत के दौरान गोविंदा (Govinda) ने पुरुष और महिलाओं के नज़रिए पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “पुरुषों के साथ दिक्कत यह होती है कि वे महिलाओं की तरह सोच नहीं सकते. मैं हमेशा मानता आया हूं कि पुरुष घर चलाता है, लेकिन महिलाएं पूरी दुनिया को संभालती हैं.” जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी उनकी गलतियों को सुधारने की कोशिश करती हैं, तो उन्होंने कहा, “उन्होंने खुद भी बहुत सारी गलतियां की हैं. मैंने उन्हें और पूरे परिवार को कई बार माफ किया है. हम इंसान हैं और हर कोई कभी न कभी गलती करता है.”

govinda

“मां की तरह डांटती हैं”

अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात करते हुए गोविंदा (Govinda) ने आगे कहा कि एक वक्त ऐसा आता है जब पति अपनी पत्नी पर बहुत निर्भर हो जाता है. उन्होंने कहा, “कभी-कभी हम उन पर बहुत ज्यादा निर्भर हो जाते हैं. अगर मां हमारे साथ नहीं होती, तो पत्नी हमारे जीवन में वही जगह ले लेती है. समय के साथ वो मां की तरह डांटती हैं, समझाती हैं. उन्हें इसका एहसास नहीं होता, लेकिन हम महसूस करते हैं कि वो अब बदल चुकी हैं.”

अफवाहों पर किया रियेक्ट

बता दें, बीते दिनों गोविंदा (Govinda) और सुनीता (Sunita Ahuja) के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं. हालांकि, सुनीता ने इन सभी खबरों को झूठा बताया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें और गोविंदा को कोई अलग नहीं कर सकता. सुनीता ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग के जरिए भी अपनी बात रखी थी, जहां उन्होंने रोते हुए कहा था कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर गलत बातें फैलाना लोगों की आदत बन गई है.

sunita ahuja

मीडिया से की बातचीत

इन अफवाहों के बाद दोनों एक साथ गणेश चतुर्थी के अवसर पर नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की और साफ कहा कि उनके बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है. दोनों ने कहा कि उनका रिश्ता पहले की तरह ही मजबूत है और वे एक-दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहेंगे. भले ही समय-समय पर अफवाहें उड़ती रही हों, लेकिन उनके सामने आए स्टेटमेंट्स और वीडियोस से इतना तो साफ़ है कि दोनों एक दूसरे का बेहद सम्मान करते है और दोनों के बीच का प्यार कोई अफवाह या गलत फहमी नहीं मिटा सकती।

ये भी पढ़ें: ‘ड्रीम गर्ल’ Hema Malini के पास है इतने करोड़ों की दौलत, जानकर हो जाएंगे हैरान!

Yashika Jandwani