Babar Azam की सुरक्षा में बड़ी चूक, ड्रेसिंग रूम तक पंहुचा घुसपैठिया

Summary :

Babar Azam’s Security Breach: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच के आखिरी दिन मैदान पर एक सनसनीखेज घटना हुई। मैच भले ही पाकिस्तान ने अपने नाम किया हो, लेकिन आखिरी दिन स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। दरअसल, कप्तान Babar Azam के जन्मदिन के मौके पर एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीधे पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम तक पहुंच गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Babar Azam’s Security Breach: ड्रेसिंग रूम तक पंहुचा फैन मैच खत्म होने के बाद…

Babar Azam’s Security Breach: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच के आखिरी दिन मैदान पर एक सनसनीखेज घटना हुई। मैच भले ही पाकिस्तान ने अपने नाम किया हो, लेकिन आखिरी दिन स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।

दरअसल, कप्तान Babar Azam के जन्मदिन के मौके पर एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीधे पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम तक पहुंच गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Babar Azam’s Security Breach: ड्रेसिंग रूम तक पंहुचा फैन

Babar Azam's Security Breach
Babar Azam’s Security Breach

मैच खत्म होने के बाद एक फैन Babar Azam से मिलने और उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए ड्रेसिंग रूम में घुस गया। जानकारी के मुताबिक, वह माजिद खान एनक्लोजर से चढ़कर ड्रेसिंग रूम तक पहुंच गया। हालांकि, जैसे ही कोचिंग स्टाफ की नजर उस पर पड़ी, तुरंत सिक्योरिटी को बुलाया गया और उस फैन को बाहर निकाला गया।

घटना के समय बाबर ड्रेसिंग रूम में मौजूद नहीं थे, लेकिन जब उन्हें इस बात की जानकारी दी गई, तो वे यह सुनकर हैरान रह गए कि एक फैन इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद अंदर तक घुस आया। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है।

 

सुरक्षा पर उठे सवाल

Babar Azam
Babar Azam

यह घटना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। स्टेडियमों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अक्सर पाकिस्तान की आलोचना होती है। लेकिन ड्रेसिंग रूम जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह का ब्रीच बेहद गंभीर माना जा रहा है।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फैन इस तरह खिलाड़ियों तक पहुंच सकते हैं, तो यह न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों की विफलता है बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

Also Read: ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही विराट के ट्वीट ने मचाई खलबली, कंगारुओं के लिए जारी की चेतावनी

Rahul Singh Karki