धनतेरस पर बनवाएं मात्र ₹47,500 रुपए में एक भर का गोल्ड चेन, खरीदने से पहले देखें देशभर के लेटेस्ट रेट

Summary :

Gold Rate Today 16 October: आज गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है, जिसका असर खरीदारों पर भी पड़ेगा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 128510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत 1,89,100 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बता दें कि आज गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर भारतीय शहरों जैसे जयपुर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,26,714 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत घटकर ₹1,74,000…

Gold Rate Today 16 October: आज गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है, जिसका असर खरीदारों पर भी पड़ेगा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 128510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत 1,89,100 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बता दें कि आज गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर भारतीय शहरों जैसे जयपुर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,26,714 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत घटकर ₹1,74,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

Gold Silver Rate Today 16 October: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

Gold Rate Today 16 October
Gold Rate Today 16 October

मालूम हो कि देश में फेस्टिव सीजन शुरू है। इस सीजन में लोग गोल्ड-सिल्वर की जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में फिल्म के लिए सोने-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बनी हुई है। सोने-चांदी की कीमतों में मामूली उछाल दर्ज हुई है। धनतेरस-दिवाली पास है, इसलिए इस अवसर पर लोग खूब सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे होंगे। इनकी कीमतें लगातार घटती-बढ़ती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार, सुबह सोने की कीमत में बढ़ोतरी तो चांदी सस्ती हुई है। तो आगे जानिए, IBJA के अनुसार, 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

Gold Rate Today 16 October
Gold Rate Today 16 October
धातु शुद्धता दर (₹) मात्रात्मक इकाई
सोना (Gold) 24 कैरेट ₹1,26,714 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट ₹1,26,207 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट ₹1,16,070 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹95,036 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट ₹74,128 प्रति 10 ग्राम
चांदी (Silver) 999 शुद्धता ₹1,74,000 प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today 16 October: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

Gold Rate Today 16 October
Gold Rate Today 16 October (credit-sm)
शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹1,29,600 ₹1,18,810
मुंबई ₹1,29,450 ₹1,18,660
अहमदाबाद ₹1,29,500 ₹1,18,710
चेन्नई ₹1,29,450 ₹1,18,660
कोलकाता ₹1,29,450 ₹1,18,660
हैदराबाद ₹1,29,450 ₹1,18,660
जयपुर ₹1,29,600 ₹1,18,810
भोपाल ₹1,29,500 ₹1,18,710
लखनऊ ₹1,29,600 ₹1,18,810
चंडीगढ़ ₹1,29,600 ₹1,18,810

Silver Rate Today 16 October: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

Silver Rate Today 16 October
Silver Rate Today 16 October (credit-sm)
शहर मूल्य (₹)
दिल्ली ₹1,89,000
चंडीगढ़ ₹1,89,000
केरल ₹2,07,100
नोएडा ₹1,71,989
राजकोट ₹1,90,100

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Dhanteras Gold Silver Rate: फेस्टिव सीजन में गोल्ड-सिल्वर की कीमत

Dhanteras Gold Silver Rate
Dhanteras Gold Silver Rate (credit-sm)

दिल्ली के बाजार में बीते बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 को गोल्ड की कीमत ₹1,28,830 प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार किया। वहीं चांदी भी प्रति किलो 1,89,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी. हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।

Note: यहां देखें 9 कैरेट  10 ग्राम गोल्ड का कैलकुलेशन

मान / प्रतिशत गणना राशि (₹)
1 भर 10 ग्राम – –
24 कैरेट गोल्ड का रेट (10 ग्राम) – – ₹1,26,714
24 कैरेट गोल्ड का रेट (1 ग्राम) – ₹1,26,714 ÷ 10 ₹12,671.40
9 कैरेट गोल्ड की शुद्धता 37.5% (9 ÷ 24) × 100 37.5%
9 कैरेट गोल्ड में शुद्ध सोना 10 ग्राम × 0.375 3.75 ग्राम शुद्ध सोना –
9 कैरेट में शुद्ध सोने की कीमत 3.75 ग्राम × ₹12,671.40 ₹12,671.40 × 3.75 ₹47,518.75

ALSO READ:धनतेरस से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी को भी लगे पंख; खरीदने से पहले देखें देशभर के लेटेस्ट रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।