Tejashwi Yadav Net Worth: 1.05 लाख की विदेशी पिस्तौल, 50 जिंदा कारतूस, करोड़ों की अचल संपत्ति, जानें कितने धनी है तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav Net Worth: हलफनामा दायर

Tejashwi Yadav Net Worth:  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति की भी जानकारी दी। अपने नामांकन के साथ तेजस्वी ने एक हलफनामा भी दाखिल किया, जिसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति लगभग 8.1 करोड़ रुपए घोषित की। हलफनामे में कई आलीशान और महंगी वस्तुओं की जानकारी दी है। जिनमें एक इतालवी निर्मित पिस्तौल और 1.05 लाख रुपए मूल्य के 50 जिंदा कारतूस, और एक डेस्कटॉप और लैपटॉप शामिल हैं।

Tejashwi Yadav Net Worth: 1.88 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति

Tejashwi Yadav Net Worth
Tejashwi Yadav Net Worth: हलफनामा दायर (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

राजद नेता की घोषणा में चल और अचल संपत्ति भी शामिल है। तेजस्वी की कुल संपत्ति में 6.12 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 1.88 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने 1.88 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है, जिसमें 59.69 लाख रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। हलफनामे में जानकारी देते हुए बताया कि तेजस्वी के पास 1.5 लाख रुपए नकद है, जबकि राजश्री के पास 1 लाख रुपए है।

Road Show in Bihar: 55.55 लाख रुपए की देनदारियां

उनके कई बैंक खाते हैं और उन पर 55.55 लाख रुपए की देनदारियां हैं। तेजस्वी यादव ने 200 ग्राम सोना और 2 किलोग्राम चांदी की भी जानकारी दी, जबकि राजश्री के पास 480 ग्राम सोना है। राजद नेता पर कुल 1.35 करोड़ रुपए का सरकारी बकाया है, जबकि उनकी पत्नी पर कोई बकाया या देनदारी नहीं है। नामांकन दाखिल करते समय राजद ने एक विशाल शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें हजारों समर्थकों ने रोड शो में हिस्सा लिया।

Bihar Election 2025: तीसरा नामांकन भरा

तेजस्वी यादव ने किया हलफनामा दायर
तेजस्वी यादव ने किया हलफनामा दायर

नामांकन प्रक्रिया के दौरान लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और संजय यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी के साथ थे। पर्चा दाखिल करने से पहले मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि राघोपुर की जनता ने मुझ पर दो बार भरोसा किया है। यह मेरा तीसरा नामांकन है, और मुझे विश्वास है कि वे मुझे फिर से आशीर्वाद देंगे। बिहार की जनता अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से तंग आ चुकी है। इस बार बदलाव निश्चित है। बिहार को महागठबंधन की सरकार मिलेगी।

ALSO READ: JDU Second Candidate List: चुनावी मैदान में उतारे 44 कैंडिडेट, जानें किसका कटा टिकट, दूसरी लिस्ट में मुस्लिमों को मिला मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।