Virat Kohli ने 100 करोड़ की संपत्ति सौंपी बड़े भाई को, जानिए क्यों लिया ये बड़ा फैसला

Summary :

 Virat Kohli Property: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां वे टीम के साथ आगामी सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से ठीक पहले उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, विराट कोहली ने अपने बड़े भाई विकास कोहली को अपनी गुरुग्राम वाली प्रॉपर्टी की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) सौंप दी है। इसका मतलब है कि अब उस संपत्ति से जुड़ा हर Legal and financial decisions Vikash Kohli के राइट्स में होगा।  Virat Kohli Property: रवाना होने से पहले पूरा किया कानूनी काम…

 Virat Kohli Property: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां वे टीम के साथ आगामी सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से ठीक पहले उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, विराट कोहली ने अपने बड़े भाई विकास कोहली को अपनी गुरुग्राम वाली प्रॉपर्टी की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) सौंप दी है। इसका मतलब है कि अब उस संपत्ति से जुड़ा हर Legal and financial decisions Vikash Kohli के राइट्स में होगा।

Virat Kohli
Virat Kohli

 Virat Kohli Property: रवाना होने से पहले पूरा किया कानूनी काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 अक्टूबर को विराट कोहली ने गुरुग्राम तहसील ऑफिस पहुंचकर इस प्रक्रिया को पूरा किया। उन्होंने वहां सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों पर सिग्नेचर किए और अपने बड़े भाई को आधिकारिक रूप से पावर ऑफ अटॉर्नी सौंप दी। जैसे ही लोगों को पता चला कि विराट तहसील पहुंचे हैं, वहां मौजूद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल बन गया। कई लोगों ने उनके साथ फोटो और सेल्फी भी ली।

गुरुग्राम के DLF सिटी फेज-1 में विराट कोहली की एक शानदार कोठी है, जिसे उन्होंने 2021 में खरीदा था। इस कोठी की कीमत 80 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। इसके अलावा, उनके पास गुरुग्राम में एक लक्जरी फ्लैट भी है। दोनों संपत्तियों की कुल कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जाती है। अब इन दोनों प्रॉपर्टी की देखरेख और उससे जुड़े कानूनी फैसले विकास कोहली संभालेंगे।

Virat Kohli Property
Virat Kohli Property

लंदन में रहन-सहन बनी बड़ी वजह

अब बड़ा सवाल ये है कि विराट ने ऐसा क्यों किया? दरअसल, पिछले कुछ समय से विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ लंदन में ज्यादा समय बिता रहे हैं। भारत में उनकी मौजूदगी सीमित रहने के कारण उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी से जुड़े सभी अधिकार अपने भाई को सौंपने का फैसला किया, ताकि अगर किसी भी तरह का कानूनी या प्रशासनिक काम हो, तो परिवार के भरोसेमंद सदस्य के जरिए उसे आसानी से निपटाया जा सके।

विराट कोहली का यह कदम इस बात का सबूत है कि वे न केवल अपने परिवार पर भरोसा करते हैं, बल्कि हर ज़िम्मेदारी को व्यवस्थित ढंग से निभाने में विश्वास रखते हैं। क्रिकेट के मैदान पर जितने अनुशासित विराट नज़र आते हैं, उतनी ही सावधानी वे अपनी निजी ज़िंदगी के फैसलों में भी दिखाते हैं।

Also Read: Virat Kohli खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप? Aakash Chopra ने सीनियर प्लेयर्स पर तोड़ी चुप्पी

Juhi Singh