IPL 2026 से पहले LSG का मास्टरस्ट्रोक, केन विलियमसन को किया टीम में शामिल

Summary :

Kane Williamson in LSG: IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने एक बड़ा दांव खेला है। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन अब इस टीम का हिस्सा बन गए हैं, लेकिन बतौर खिलाड़ी नहीं, बल्कि स्ट्रेटेजिक एडवाइजर के रूप में। विलियमसन IPL 2026 में टीम के साथ मिलकर नई रणनीतियाँ बनाने और प्लेइंग इलेवन को मजबूत करने का काम करेंगे। बताया जा रहा है कि यह फैसला टीम मालिक संजीव गोयनका की विशेष पहल पर लिया गया है। Kane Williamson in LSG: पिछले सीजन रहे थे अनसोल्ड केन विलियमसन को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार…

Kane Williamson in LSG: IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने एक बड़ा दांव खेला है। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन अब इस टीम का हिस्सा बन गए हैं, लेकिन बतौर खिलाड़ी नहीं, बल्कि स्ट्रेटेजिक एडवाइजर के रूप में। विलियमसन IPL 2026 में टीम के साथ मिलकर नई रणनीतियाँ बनाने और प्लेइंग इलेवन को मजबूत करने का काम करेंगे। बताया जा रहा है कि यह फैसला टीम मालिक संजीव गोयनका की विशेष पहल पर लिया गया है।

Kane Williamson in LSG: पिछले सीजन रहे थे अनसोल्ड

Kane Williamson in LSG
Kane Williamson in LSG

केन विलियमसन को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। इसके बाद वे कमेंट्री पैनल में नजर आए थे। लेकिन अब वे एक नई भूमिका में वापसी कर रहे हैं। उनकी शांत स्वभाव वाली लीडरशिप और खेल को पढ़ने की कला LSG के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि उनके अनुभव से टीम को जीत की नई दिशा मिलेगी।

ऐसा रहा है आईपीएल करियर

Kane Williamson in LSG
Kane Williamson in LSG

केन विलियमसनका IPL करियर भी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 79 मैचों में 2128 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। IPL में उनका स्ट्राइक रेट 125.62 का रहा है। बतौर कप्तान उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को IPL खिताब जिताया था और अब उम्मीद है कि उनका अनुभव LSG को भी पहली ट्रॉफी दिलाने में मदद करेगा।

Kane Williamson
Kane Williamson

LSG की कोचिंग टीम पहले से ही काफी मजबूत है। जस्टिन लैंगर हेड कोच हैं, भरत अरुण बॉलिंग कोच, लांस क्लूजनर असिस्टेंट कोच और कार्ल क्रो स्पिन बॉलिंग कोच की भूमिका में हैं। अब केन विलियमसन के जुड़ने से यह कोचिंग टीम और भी मजबूत मानी जा रही है।

Also Read: ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही Virat Kohli के ट्वीट ने मचाई खलबली, कंगारुओं के लिए जारी की चेतावनी

Rahul Singh Karki