बीजेपी की ‘छोटी’ को खेसारी की ‘चंदा’ देंगी चुनावी मैदान में टक्कर, इस सीट पर होगा रोमांचक मुकाबला

Bihar Elections 2025

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 के लिए सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। इस बीच, छपरा विधानसभा सीट चर्चा में है। राजद ने इस सीट से भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव की पत्नी चंदा यादव को उम्मीदवार बनाया तो भाजपा ने छोटी कुमारी पर भरोसा जताया है। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। अब देखना यह होगा कि इस सीट पर किस पार्टी की जीत होती है।

Khesari Lal Yadav wife Chanda Yadav: कौन हैं चंदा देवी?

Khesari Lal Yadav wife Chanda Yadav
Khesari Lal Yadav wife Chanda Yadav (credit-sm)

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी इस साल बिहार चुनाव में उतर रही हैं। लालू यादव की राजद पार्टी ने चंदा को छपरा सीट से टिकट दिया है। खेसारी और चंदा की शादी 2006 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। चंदा देवी गृहिणी हैं। अब तक वह अपने परिवार की देखभाल पर ध्यान केंद्रित कर रही थीं, लेकिन अब पार्टी का टिकट मिलने के बाद वह जनता की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने में समय बिताएंगी।

Chanda Yadav RJD Ticket: लालू यादव ने दिए टिकट

Chanda Yadav RJD Ticket
Chanda Yadav RJD Ticket (credit-sm)

चंदा देवी को राजद का सिंबल दिया गया है। चंदा देवी अपने क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क में हैं। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही खेसारी लाल यादव राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से उनके आवास पर मुलाकात कर रहे हैं। चर्चा थी कि खेसारी खुद चुनाव लड़ेंगे। लेकिन कुछ दिनों बाद ही पत्नी के चुनाव लड़ाने की बात चर्चा में आई। चंदा देवी को छपरा सीट से पार्टी ने उतारा है।

Bihar Elections 2025: कहां के रहने वाले हैं खेसारी लाल यादव?

Chanda Yadav RJD Ticket (credit-sm)
Chanda Yadav RJD Ticket (credit-sm)

चंदा देवी अन्य स्टार वाइफ की तरह नहीं है। वो देश दुनिया की लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वह बेहद साधारण जीवन जीती हैं। खेसारी लाल छपरा के रसुलपुर ब्लॉक के धनडीह के मूल निवासी हैं। लेकिन अपने काम के कारण वो मुंबई रहते हैं। गांव में भी उनका घर है। छपरा बीजेपी का गढ़ है ऐसे में राजद ने चंदा देवी को चुनावी मैदान में उतार कर सियासी हलचल तेज कर दी है।

ALSO READ: JDU Second Candidate List: चुनावी मैदान में उतारे 44 कैंडिडेट, जानें किसका कटा टिकट, दूसरी लिस्ट में मुस्लिमों को मिला मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।